शीतलहर की चपेट में उत्तराखंड इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में अगले चौबीस घंटे में ठंड बढ़ सकती है। ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिलों में शीत लहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह से ही दोनों जिलों में घना कोहरा भी छाया हुआ है। वहीं, प्रदेश के अन्य शहरों में भी हल्का कोहरा होने से ठिठुरन बढ़ गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में अगले चौबीस घंटे में ठंड बढ़ सकती है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ निष्क्रिय होने से फिलहाल बारिश-बर्फबारी की संभावना बेहद कम है। यूएस नगर और हरिद्वार में शीत लहर को लेकर लोगोें को सतर्क रहने की जरूरत है।
आईएमडी ने एक ट्वीट में कहा, पंजाब में अधिकांश स्थानों पर कड़ाके की ठंड दर्ज की गई, जबकि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर कड़ाके की ठंड के दिन के साथ अधिकांश स्थानों पर ठंड का दिन रहा, उत्तर पश्चिमी राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ी.रविवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
हालांकि, दिन चढ़ने के साथ यह धीमी गति से चढ़ता गया और अधिकतम 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली सोमवार को भी शीतलहर की चपेट में रहेगी. आईएमडी ने राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे और सोमवार को सर्द सुबह की भविष्यवाणी की है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार