(उत्तराखंड)KBC कॉन्टेस्ट में 25 लाख की लॉटरी के नाम पर गवाएं 26 लाख, उड़ीसा के बंटी बबली गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

कौन बनेगा करोड़पति,
Kbc ,KBC, केबीसी फ्रॉड,

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

साइबर अपराधी लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं धोखाधड़ी कर साइबर अपराधी लोगों की मेहनत की कमाई मिनट में गायब कर रहे हैं से सामने आया है जहां कौन बनेगा करोड़पति कॉन्टेस्ट जीतने के नाम पर 25 लाख रुपए की इनाम जीतने के नाम पर 26 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले साइबर अपराधी को पिथौरागढ़ पुलिस ने उड़ीसा से गिरफ्तार किया है.

Ad

एसपी पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह ने बताया कि 4 जनवरी 2023 को शिकायतकर्ता राजेन्द्र सिंह कार्की, निवासी बनकोट, गणाई गंगोलीहाट बेरीनाग द्वारा थाना बेरीनाग में तहरीर दी गई थी कि 20 सितंबर 2022 को उन्हें व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नम्बर से मैसेज आया, जिसमें 25,00000/- रु0 (पच्चीस लाख रुपये) की लॉटरी के बारे में बताया गया तथा उक्त व्यक्ति द्वारा स्वयं को KBC कस्टमर मैनेजर मुम्बई, राजेश शर्मा बताया गया जिसके बाद उस व्यक्ति द्वारा लॉटरी मैनेजर जसपाल सिंह का नम्बर दिया गया जिसके द्वारा इनाम के एवज में 12100 रु टैक्स पे करने तथा 15 दिन में लॉटरी का पैंसा खाते में आने की जानकारी दी गई.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण

इसके बाद ठगों द्वारा फोन करके टैक्स और कंपनी के अन्य चार्ज जमा करने के नाम पर धीरे-धीरे कुल 26,00000/- रु(छब्बीस लाख रुपये) की ठगी कर ली गई. वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना बेरीनाग में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.


पुलिस टीम द्वारा साइबर सैल की मदद से जांच पड़ताल में सामने आया कि एसके अफरोज अली पुत्र एसके कमर अली निवासी मिर्जा पटना गुआलसिंह केन्द्रपारा, ठाकुरपटना उड़ीसा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया हैं. घटना में अफरोज अली की पत्नी अजमेरी खानम भी शामिल रही. पूरे मामले में आरोपी एसके अफरोज अली को उड़ीसा उसके घर से गिरफ्तार कर पिथौरागढ़ लाया गया है जबकि उसके पत्नी अजमेरी खानम को धारा 41(क) के तहत नोटिस दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर

अभियुक्त एसके अफरोज अली, को पिथौरागढ़ लाकर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है. आरोपी से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि उनके केन्द्रपारा में अलग-अलग बैंकों के खाते हैं, एक खाते में होल्ड लगने पर उनके द्वारा अलग खाता खोल लिया जाता था जिनमें पैंसे मंगवाकर आगे ट्रान्सफर किये जाते थे तथा कुछ पैंसे एटीएम के माध्यम से निकाल लिये जाते थे उक्त मामले में आरोपी का मौसी का लड़का अल्ताफ अली वारसी पुत्र असगर अली वारसी खुन्ता मयूरभंज केन्द्रपारा उड़ीसा का नाम भी प्रकाश में आया है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण

जालसाजों से रहे सावधान

KBC एक लोकप्रिय रियलिटी क्विज शो है, जिसमें अगर आपकों भाग लेने का मौका मिले तो आप बड़ी रकम जीत सकते हैं। बॉलिवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इस शो को होस्ट करते हैं। अब शो की लोकप्रियता का फायदा उठाकर साइबर ठग लोगों को चूना लगा रहे हैं। ऐसे में हमें इसे लेकर काफी सावधान रहने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही और आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें