तीन फीट की महिला ने दिया बच्ची को जन्म, साढ़े तीन फीट के पति ने मिठाई बांट जताई खुशियां

तीन फीट की महिला ने दिया बच्ची को जन्म मामला उत्तर प्रदेश के सम्भल का छोटे कद वाला दंपति रेहान और तहसीन एक बार फिर से चर्चाओं में है साढ़े तीन फीट के रेहान और तीन फीट की तहसीन का एक साल पहले निकाह हुआ था अब दंपति के घर एक नन्हा मेहमान आया है तहसीन ने बुधवार को प्यारी सी बेटी को अस्पताल में जन्म दिया है डॉक्टरों ने कहा कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं
संभल में छोटे कद के होने की वजह से समाज के ताने सुनते सुनते तंग आ चुके तहसीन और रेहान के घर खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों अब मां-बाप बन चुके हैं। तहसीन ने एक निजी अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है। बता दें, पति का कद साढ़े तीन फीट है तो वहीं पत्नी का कद 3 फीट है।
शादी के 1 साल बाद रेहान की पत्नी तहसीन ने एक बेटी को जन्म दिया है। डॉक्टर ने बताया कि जच्चा और बच्चा, दोनों ही स्वस्थ हैं। रेहान और तहसीन के माता-पिता बनने के बाद दोनों के परिजन काफी खुश हैं।
तहसीन जहां और रेहान के घर जन्में बच्चे का वजन दो किलो सौ ग्राम है। वहीं डॉक्टर के अनुसार बच्चे की लंबाई सामान्य बच्चों की तरह है। शिशु के जन्में से रेहान बहुत खुश हैं। इस खुशी का वे भगवान को धन्यवाद कर रहे हैं। वहीं हास्पिटल में अस्पताल स्टाफ और आंगतुकों को रसगुल्ले खिला कर उन्होंने खुशी मनाई और साथ ही लोगों का आशिर्वाद भी मिला।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO