शिक्षक दंपति सहित दो बच्चों की हत्याकांड के पीछे प्रेम प्रसंग! चार हत्याएं करने वाले चंदन की महिला के साथ वीडियो कॉल से खुला राज

ख़बर शेयर करें

एक पूरे परिवार की नृशंस तरीके से हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में प्रेम प्रसंग के चक्कर में एक हंसता-खेलता परिवार तबाह हो गया। टीचर और उसकी पत्नी के साथ दो मासूम बच्चियों की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी चंदन वर्मा ही था, जिसके खिलाफ अगस्त में छेड़खानी का केस दर्ज कराया गया था। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी का मृतक की पत्नी से अफेयर चल रहा था।

मृतक शिक्षक सुनील की पत्नी पूनम और आरोपी चंदन वर्मा में अफेयर चल रहा था। आरोपी अकेले ही बुलेट चलाकर रायबरेली से अमेठी के कस्बे तक आया था। घटना के पहले वह अहोरवा भवानी धाम दर्शन करने गया था। आरोपी दर्शन करने के बाद शिक्षक के घर पहुंचा और पूरे परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हाईवे पर युवक पर तबातोड़ फायरिंग कर हत्या, पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

अमेठी हत्याकांड का खुलासा हो गया है। अमेठी के एसपी अनूप सिंह ने शुक्रवार की रात 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आरोपी चंदन वर्मा को मीडिया के सामने पेश किया। कहा- चंदन को गौतमबुद्धनगर जिले में जेवर टोल प्लाजा से STF ने गिरफ्तार किया है।

उसका टीचर की पत्नी से डेढ़ से साल से संबंध था। गुरुवार को वह पहली बार टीचर के घर आया था। आरोपी ने सुनील, उसकी पत्नी और दो बेटियों को गोली मारने के बाद सुसाइड करने की कोशिश की थी। उसने खुद पर गोली चलाई, लेकिन मिस हो गई। दोबारा डर में गोली नहीं चला सका और भाग निकला।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(गजब)नैनीताल दुग्ध संघ में निर्भय ने 30 लाख के बिना भय के कर दिया घोटाला, शासन ने किया निलंबित

वारदात से पहले चंदन वर्मा ने वॉट्सऐप के बायो में लिखा था- 5 लोग मरने वाले हैं। चंदन वर्मा ने गुरुवार शाम घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। उसने टीचर को 3, पत्नी को 2 और बच्चियों को एक-एक गोली मारी।

पुलिस के मुताबिक, टीचर को पत्नी और चंदन के अफेयर का पता चल गया था। 18 अगस्त को यानी 47 दिन पहले टीचर की पत्नी पूनम भारती ने रायबरेली जिले की नगर कोतवाली में FIR कराई थी। इसमें चंदन से जान को खतरा बताया था। कहा- परिवार की हत्या होगी तो इसका जिम्मेदार चंदन वर्मा होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: खुशियां मातम में बदली बरातियों को लेकर लौट रही जीप खाई में गिरी, तीन की मौत, 10 गंभीर घायल-देखे-VIDEO

पुलिस ने FIR दर्ज कर चंदन से पूछताछ भी की थी। इसके बाद 12 सितंबर को चंदन ने अपना वॉट्सऐप बायो चेंज किया था। FIR के बाद पूनम और चंदन के बीच बातचीत बंद हो गई। FIR दर्ज होने पर चंदन परिवार को परेशान करने लगा।

गुरुवार को बुलेट से टीचर के घर पहुंचा। बच्चों को पैसे दिए। इसके बाद पति-पत्नी से उसकी कहासुनी हो गई। इसी बीच उसने पति, पत्नी और बच्चों को गोली मार दी। वारदात के बाद बुलेट छोड़कर फरार हो गया।

Advertisements
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें