होने वाला दूल्हा मेरा पति हैं !….दुल्हन की चौखट पर महिला का हंगामा, फिर….क्या

इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इस बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक शादी समारोह के दौरान अचानक हड़कंप मच गया। शुक्रवार की शाम को जब बारात आने वाली थी, उसी दौरान एक महिला पुलिस के साथ दुल्हन के घर पहुंची और उसने दूल्हे को अपना पति बताते हुए शादी से जुड़े कोर्ट मैरिज के दस्तावेज और तस्वीरें दिखाईं। इस घटना के बाद लड़की के परिवार के लोग स्तब्ध रह गए, जबकि दूल्हे ने बारात लेकर आना भी छोड़ दिया।
यह मामला नगर पंचायत सुबेहा के जवाहर नगर मोहल्ले का है, जहां युवती की शादी लखनऊ स्थित राजाजीपुरम के रहने वाले संदीप कुमार से तय हुई थी। 22 नवंबर को शादी की तारीख तय थी, लेकिन शादी से कुछ समय पहले एक महिला पुलिस के साथ थाने पहुंची और उसने दावा किया कि संदीप कुमार से उसकी शादी तीन साल पहले कोर्ट मैरिज के जरिए हुई थी। महिला ने कोर्ट मैरिज के कागजात और दोनों की वैवाहिक तस्वीरें भी पुलिस को दिखाई।
महिला ने पुलिस से कहा कि संदीप कुमार उसके पति हैं और अब वह धोखा देकर दूसरी शादी रचा रहा है। महिला के आरोप सुनकर थाना प्रभारी संजीव कुमार यादव और पुलिस पूरी तरह चौंक गए। इसके बाद महिला पुलिस बल के साथ दुल्हन के घर पहुंची और दुल्हन के पिता राम उजागर से मिली, जहां उसने संदीप कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उनके परिवार की जिंदगी को बर्बाद कर रहा है।
इस घटना के बाद लड़की के पिता ने थाने में तहरीर दी और संदीप कुमार के खिलाफ धोखा देने और विवाह को लेकर लाखों रुपए के नुकसान का आरोप लगाया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस ने संदीप कुमार की तलाश शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO