Uttarakhand Weather :नैनीताल समेत सात जिलों में बारिश, साइक्लोनिक सर्कुलेशन का दिख रहा प्रभाव

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम अपने करवट बदला है शुक्रवार से कई जिलों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त है शनिवार को भी कई जिलों में बारिश देखा जा रहा है मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के सात जिलों में आज तेज बौछारों के एक दो दौर हो सकते हैं।

हरिद्वार और उधमसिंह नगर में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जिले में शनिवार को हल्की से तेज बरसात हो सकती है मौसम विज्ञान केंद्र के के अनुसार प्रदेश में मानसून की सक्रियता कुछ काम हो गई है, लेकिन साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव के कारण कहीं-कहीं तीव्र बौछारों का क्रम बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार


शुक्रवार को भी दोपहर के बात से नैनीताल के अलावा देहरादून में झमाझम बारिश हुई। लगभग एक डेढ़ घंटे की बारिश से दून सराबोर हो गया। जगह-जगह जल भराव भी हुआ। मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी.जिससे मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली 'शह-मात' की जंग-देखे VIDEO

मैदानी इलाकों में बारिश के चलते जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है, जबकि पर्वतीय इलाकों में सड़कें टूटने के साथ ही तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि 23 सितंबर से सात जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में मौसम साफ होने की उम्मीद जताई हैं

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें