हल्द्वानी:नाले में डूबी किशोरी की मौत, परिवार में कोहराम

हल्द्वानी: नदी नाले उफान पर है लोग जान जोखिम में डालकर नदी नाले में नहा रहे कालाढूंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत नाले में एक किशोरी के डूबने से मौत हो गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस काफी मशक्त के बाद निकाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. घटना गड़प्पू पुलिस चौकी के पास नाले में नहाने के दौरान हुई है.
पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर बाद कुछ बच्चे जंगल में लकड़ी बने गए थे इस दौरान एक कुछ बच्चे गड़प्पू पुल के नीचे लकड़ी बीनने के साथ ही नाले के पानी में नहा रहे थे इस दौरान नाले में नहा रही 16 वर्षीय नाजिश पुत्री नजाकत निवासी मस्जिद वाली गली बरहैनी बाजपुर उधम सिंह नगर नाले के गहरे हिस्से में डूब गई.साथियों ने उसे निकालने का प्रयास किया
लेकिन सफलता नहीं मिली पास में मौजूद पुलिस चेकपोस्ट में लोगों ने घटना की जानकारी दी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर काफी मशक्त के बाद देर शाम शव को बाहर निकाला परिजनों के अनुसार मृतक आठ भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी नाजिश अपने परिजनों के साथ प्रतिदिन गड़प्पू के जंगल में लकड़ी बीनने आती थी शनिवार को लकड़ी बीनने के बाद गर्मी अधिक होने के कारण नाले में नहाने के लिए चली गई.
कालाढूंगी थाना प्रभारी नंदन रावत ने बताया कि परिजन शव को बरहैनी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिए किशोरी के शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार