उत्तराखंड के प्रख्यात कथावाचक आचार्य श्री कृष्णानन्द शास्त्री व्यास जी ने शैमफोर्ड में छात्र-छात्राओं को दिए आशीर्वचन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी:शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में शनिवार को परम पूज्यनीय आचार्य श्री कृष्णानन्द शास्त्री व्यास जी ने पधारकर छात्र-छात्राओं को अपने आशीर्वचन दिए। सर्वप्रथम विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट एवं प्रबंधन समिति के समस्त सदस्यों ने आचार्य जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। विद्यालय के संगीत विभाग द्वारा आचार्य जी के आगमन पर स्वागत गीत प्रस्तुत कर परम श्रद्धेय आचार्य जी का स्वागत किया। तत्पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्या संतोष पांडे ने व्यास जी का अभिनंदन किया और उनके व्यस्त कार्यक्रमों से समय निकाल कर विद्यालय को अपना सानिध्य प्रदान करने हेतु धन्यवाद अदा किया।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad

उन्होंने कहा कि आज पूज्य आचार्य जी के विद्यालय आगमन से सम्पूर्ण विद्यालय परिवार अभिभूत है। ऐसे महापुरुषों के विद्यालय आगमन से विद्यार्थियों में अपनी संस्कृति, संस्कार एवं आध्यात्म के प्रति रुचि जाग्रत होती है जो हमारी पौराणिक कथाओं में प्रचलित है। आचार्य जी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं आगामी बोर्ड परीक्षाओं हेतु अपना आशीर्वाद दिया और उन्होंने सभी बच्चों को भयमुक्त होकर संयमित रूप से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी को अपने अभिभावकों एवं गुरुजनों के डाँट फटकार को प्रसाद के रूप में ग्रहण कर उनका सम्मान करने की सलाह दी। उन्होंने कहा की शैमफोर्ड विद्यालय पुराने समय के गुरुकुलों की याद दिलाता है। निश्चित ही भविष्य में यह विद्यालय नये आयाम स्थापित करेगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल एवं समस्त स्टाफ विद्यालय परिवार ने आचार्य जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें