उत्तराखंड: पुलिस ने चरस की बड़ी तस्करी का किया खुलासा, 11 किलो चरस के साथ हरियाणा का शातिर तस्कर गिरफ्तार, तीन फरार-VIDEO
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं ज्ञान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है जहां चंपावत पुलिस ने 11 किलो चरस के साथ हरियाणा के शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी को रीठा साहिब के दूरस्थ बुड़म क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान पकड़ा। 11 किलो चरस के साथ हरियाणा का शातिर तस्कर गिरफ्तार चंपावत पुलिस को एक बड़े चरस तस्कर को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई। एसपी चंपावत अजय गणपति ने बताया कि चंपावत जिले के रीठा साहिब क्षेत्र में एसओ कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रीठा साहिब के दूरस्थ बुड़म क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया हुआ था।
इसी दौरान पुलिस ने एक अपाचे मोटरसाइकिल को रोका तथा मोटरसाइकिल सवारों की तलाशी लेने पर पुलिस को भारी मात्रा में 11 किलो 200 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस के द्वारा अभियुक्त साहिल नेहरा पुत्र शमशेर नेहरा निवासी रोहतक हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अजय गणपति ने बताया इस दौरान एक अभियुक्त भागने में सफल रहा जिसकी तलाश की जा रही है।
एसपी ने बताया घटना में शामिल दो लोग जो आरोपियों के साथ में आए थे और कार से आगे रेकी करते हुए जा रहे थे वो भी भागने में सफल रहे। उनके गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। एसपी ने जानकारी देते हुए बताया पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि तीनों लोगों के द्वारा देवीधुरा निवासी एक युवक से ये चरस खरीद कर लाई जा रही थी
उन्होंने बताया इस युवक के द्वारा स्थानीय लोगों से कम दामों में चरस खरीद कर ऊंचे दामों में बेची जाती है। उनके द्वारा पूर्व में भी चरस इस व्यक्ति से खरीदी गई थी। जिसे वो लोग हरियाणा ले जाकर ऊंचे दामों में बेचते थे। उन्होंने बताया इस चरस को ले जाने में उनके द्वारा पुलिस से बचाव के लिए इस मार्ग का चयन किया था। 11 लाख बताई जा रही है चरस की कीमत पुलिस के द्वारा देवीधुरा के युवक की तलाश की जा रही है एसपी चंपावत में बताया बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 11 लाख रुपए है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



इंस्टाग्राम वाला लव: 3 बच्चों की मां को रील बनाते-बनाते हुआ युवक से प्यार; पति-तीन बच्चों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग भागी,आने से किया इनकार
दामाद ने ससुर को बेरहमी से उतारा मौत के घाट,पाटल से हाथ पैर सहित कई जगह काटा,हल्द्वानी STH में मौत, दामाद और बेटी फरार
हल्द्वानी में सनसनी: रेलवे ट्रैक पर मिला होटल मैनेजमेंट के छात्र का शव; चेहरे और कमर पर गहरे जख्म, परिजनों को 2 दोस्तों पर हत्या का शक
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: समूह-ग के पदों पर बम्पर भर्ती शुरू, कल से करें आवेदन
भीषण गर्मी के बीच मानसून की नई डेट आई, IMD ने बताया- उत्तराखंड में कब होगी बारिश