Uttarakhand News:गोरखपुर से टनकपुर और काठगोदाम तक शुरू होगी रेल सेवा, जल्द शुरू होने जा रहा है नया मार्ग
कुमाऊं मंडल से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर क्षेत्र तक यात्रा करने वाले यात्रियों को जल्द राहत मिलने जा रही है पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय गोरखपुर से मैलानी-पीलीभीत के रास्ते टनकपुर और काठगोदाम तक रेल सेवा जल्द शुरू होगी. मैलानी से शाहगढ़ तक आमान परिवर्तन (छोटी से बड़ी लाइन) पूरा हो गया है.
अगले महीने से लखनऊ-मैलानी पैसेंजर ट्रेन का संचालन शाहगढ़ तक शुरू हो जाएगा शाहगढ़ से आगे पीलीभीत तक करीब 25 किमी छोटी लाइन का आमान परिवर्तन शेष है। शाहगढ़ से पीलीभीत तक का आमान परिवर्तन होते ही टनकपुर और काठगोदाम तक पूर्वोत्तर रेलवे के लिए एक नया रेलमार्ग खुल जाएगा। नया रेलमार्ग तैयार होने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे की उत्तर रेलवे पर निर्भरता खत्म हो जाएगी.
मैलानी-शाहगढ़-पीलीभीत नए रेलमार्ग पर पूर्वोत्तर रेलवे पर्याप्त ट्रेनों का संचालन कर सकेगा। मुख्यालय गोरखपुर और लखनऊ से मैलानी-शाहगढ़-पीलीभीत-खटीमा-टनकपुर तक ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। गोरखपुर और लखनऊ से मैलानी-शाहगढ़-पीलीभीत-भोजीपुरा-लालकुआं-हल्द्वानी के रास्ते काठगोदाम तक ट्रेनें चलने लगेंगी। ऐसा नहीं है कि काठगोदाम तक ट्रेन नहीं चलती है.
गोरखपुर के रास्ते हावड़ा से काठगोदाम के बीच बाघ एक्सप्रेस संचालित है। यह ट्रेन लखनऊ-बरेली-रामपुर-रुद्रपुर-लालकुआं-हल्द्वानी के रास्ते काठगोदाम जाती है। बरेली से रामपुर मार्ग उत्तर रेलवे में पड़ता है। ऐसे में दूसरी ट्रेनों के संचालन के लिए खाली मार्ग नहीं मिल पाता ऐसे में पूर्वोत्तर रेलवे काठगोदाम व टनकपुर के लिए नई ट्रेन नहीं चला पा रहा है। जबकि, गोरखपुर से ही प्रतिदिन काठगोदाम के अलावा टनकपुर होते हुए मां पूर्णागिरी धाम के लिए हजारों लोग यात्रा करते हैं। नए मार्ग से पहाड़ों का सफर और मां पूर्णागिरी धाम की राह और आसान हो जाएगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला, बेसमेंट की खुदाई के बाद दरकी सुरक्षा दीवार; ऊपर से गुजर रही 33 KV हाईटेंशन लाइन, मलबे में तब्दील हो सकती है इमारत-VIDEO
अल्मोड़ा में सड़क हादसा: खाई में गिरी अल्टो कार, कांग्रेस नेता सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत; 2 गंभीर घायल-VIDEO
उत्तराखंड: चलती बोलेरो पर बोल्डर गिरा, एक पर्यटक की मौत दो घायल गाड़ी को काटकर निकला शव, मंदिर जा रहे थे दर्शन करने-VIDEO
उत्तराखंड मौसम: पिथौरागढ़-बागेश्वर में भारी बारिश, देहरादून से नैनीताल तक जानें अपने जिले का हाल, IMD ने जारी किया 29 जून का बड़ा पूर्वानुमान अलर्ट जारी
हल्द्वानी पुलिस की बड़ी करवाई; 8 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस के साथ अंतर-जनपदीय तस्कर गिरफ्तार,-VIDEO