Uttarakhand News: उत्तराखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर तीन शहरों को जोड़ेगी मेट्रो सेवा,

उत्तराखंड के लोगों के लिए साल 2024 की पहली अच्छी खबर है. दिल्ली के तर्ज पर अब उत्तराखंड के लोग भी मेट्रो ट्रेन के मजा ले सकेंगे दरअसल, उत्तराखंड मेट्रो प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने जा रहा है. अब देहरादून में आगामी मेट्रो रेल परियोजना के लिए सर्वेक्षण जल्द ही शुरू होने वाला है. यह हरिद्वार और ऋषिकेश तक विस्तारित होगा. एक बार प्रोजेक्ट पूरा हो जाने पर, यह उत्तराखंड के तीन प्रमुख शहरों के बीच इंटर-सिटी कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगी।नियो मेट्रो परियोजना का लक्ष्य यातायात की भीड़ को कम करने के लिए अगले चार वर्षों के भीतर देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश में अत्याधुनिक रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का निर्माण करना है।
पर्सनलाइज्ड रैपिड ट्रांजिट कॉरिडोर या पीआरटी को मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (एमआरटीएस) के तहत विकसित किया जा रहा है जो तीन शहरों- हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून को जोड़ेगा।पहले चरण में, ड्रोन टेक्नोलॉजी और एनालिटिक्स कंपनी आईजी ड्रोन को देहरादून शहर के भीतर प्रस्तावित पर्सनलाइज्ड रैपिड ट्रांजिट कॉरिडोर (PRT) के लिए एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने के लिए टोपोग्राफिकल सर्वे करने का ठेका दिया गया है.
PRT कॉरिडोर पंडितवारी से रेलवे स्टेशन, क्लेमेंट टाउन से बल्लीवाला और गांधी पार्क से आईटी पार्क तक स्थापित किया जाना प्रस्तावित है.उत्तराखंड मेट्रो रेल, शहरी अवसंरचना और भवन निर्माण निगम लिमिटेड के PRO गोपाल शर्मा ने कहा, “पीआरटी देहरादून में प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर के लिए फीडर लाइन के रूप में कार्य करेगा. दो मेट्रो लाइनें – आईएसबीटी से गांधी पार्क और एफआरआई से रायपुर – हैं. इन्हें पहले चरण में प्रस्तावित किया गया है. देहरादून में मेट्रो रेल के प्रस्ताव को फरवरी 2022 में राज्य कैबिनेट ने मंजूरी दे दी थी.
और तब से केंद्र सरकार के स्तर पर डिस्कशन का इंतजार किया जा रहा था अब सर्वे का काम शुरू होने जा रहा है ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इन तीनों शहरों की मेट्रो से कनेक्टिविटी जल्द शुरू हो जाएगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली
नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू
हल्द्वानी:पाथफाइंडर बोर्डिंग स्कूल में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर विशेष वृक्षारोपण अभियान
हल्द्वानी में रेलवे कर्मचारी से 47 लाख की ठगी: प्लॉट और मकान का झांसा देकर हड़पे रुपये; कोर्ट के आदेश पर काठगोदाम पुलिस ने दर्ज की FIR
हल्द्वानी का ‘नटवरलाल’ देहरादून में बना फर्जी स्वास्थ्य महानिदेशक:₹12.38 लाख की ठगी का आरोप, प्रकाश मेहरा और गिरोह की तलाश में पुलिस,कॉलेज में परिसंपत्तियों के कब्जे के षड्यंत्र के भी लग चुके हैं आरोप
