Uttarakhand News:दिवाली से पहले सीएम धामी का तोहफा, इन कर्मचारियों को मिलेगा विशेष भत्ता

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड की धामी सरकार ने उत्तराखंड के स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स (एसडीआरएफ) के लिए दीपावली तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में अब एसडीआरएफ को प्रोत्साहन भत्ता दिए जाने से जुड़ा आदेश जारी कर दिया गया है. यह आदेश जारी होने के बाद एसडीआरएफ में रेस्क्यू कार्यों से जुड़े अफसर और कर्मचारियों को इसका सीधा लाभ मिल पाएगा

Ad

.सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) द्वारा 11000 फीट से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सम्पादित किये जाने वाले Rescue operations हेतु actual days of operation के आधार पर राजपत्रित अधिकारी हेतु रू0 1500/- प्रतिदिन तथा अराजपत्रित अधिकारियों/कर्मचारियों हेतु रू0 1000 / – प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि प्रदान किये जाने की राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।उत्तराखंड में आपदा के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स को राज्य सरकार की तरफ से दिवाली का तोहफा दे दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO


स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स की तरफ से समय-समय पर कई रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जाते रहे हैं. इसमें हाई एल्टीट्यूड पर भी ऑपरेशन को अंजाम दिया जाता है. इस दौरान एसडीआरएफ की टीम को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लिहाजा सरकार ने इन स्थितियों को देखते हुए विशेष भत्ता देने का फैसला लिया है.

उत्तराखण्ड राज्य में किसी भी प्राकृतिक व अप्राकृतिक आपदा के समय तत्काल राहत एंव बचाव आदि कार्यो को त्वरित व प्रभावी रूप से सम्पादित किये जाने के उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एस.डी.आर.एफ.) का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

एस.डी.आर.एफ. एक दृष्टि

उत्तराखण्ड राज्य मे 09 अक्टूबर 2013 को उत्तराखण्ड सरकार द्वारा एस.डी.आर.एफ. की 06 कम्पनियों की एक वाहिनी को 03 चरणो में गठन करने का निर्णय लिया गया। जिसमें प्रथम चरण के अन्तर्गत एस.डी.आर.एफ. की दो कम्पनी तथा द्वितीय चरण में एक कम्पनी का गठन किया गया, जिसमे 10 सदस्यी महिला दस्ता भी सम्मिलित हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें