उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: कर्ज तले उत्तराखंड, माननीय विधायक हर साल हो रहे हैं मालामाल, जानिए माननीयों की संपत्ति

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : उत्तराखंड लगातार कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है पहाड़ की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है लेकिन हमारे नेतागण पहाड़ के भोले भाले लोगों को बेवकूफ बनाकर अपनी हर साल मालामाल हो रहे हैं , उत्तराखंड के
अस्तित्व में आने के बाद से जनप्रतिनिधियों की संपत्ति में तो खूब इजाफा हुआ, लेकिन जनता मुफलिसी के दलदल में ही फंसी रही।नीति आयोग की रिपोर्ट 2021 के मुताबिक राज्य की करीब 17.87 लाख की आबादी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रही है। रिपोर्ट में सूबे का सबसे गरीब जिला अल्मोड़ा को बताया गया है। जहां 25.65 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे गुजर-बशर कर रही है।

अल्मोड़ा समेत उत्तराखंड के छह जिले ऐसे हैं, जिनका गरीबी सूचकांक 20 प्रतिशत से भी अधिक है। यानि इन छह जिलों का गरीबी सूचकांक राज्य के औसत सूचकांक से भी अधिक है। कुमाऊं के अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर और गढ़वाल मंडल के हरिद्वार, उत्तरकाशी जिले की 20 प्रतिशत आबादी गरीब है।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC: उत्तराखंड में समूह-ग के लिए आई बंपर भर्ती, युवा हो जाए तैयार,देखे डिटेल

एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिपोर्ट के मुताबिक 2012 के विधानसभा चुनाव में 143 प्रत्याशी करोड़पति थे वहीं बीते चुनाव में 195 उम्मीदार करोड़पति थे। 2012 में 30 विजयी प्रत्याशी करोड़पति थे, जबकि बीते चुनाव में 46 विजयी प्रत्याशी करोड़पति थे। यानी कुल विजयी प्रत्याशियों के मुकाबले 71 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति।

25 प्रतिशत से अधिक गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले अल्मोड़ा जिले की कुल छह विधानसभा सीटों सिर्फ एक को छोड़कर पांच विधायक करोड़पति हैं। जिनमें सोमेश्वर विधायक रेखा आर्य की संपत्ति सर्वाधिक 12 करोड़ से अधिक दर्शाई गई है। 11 विधानसभा सीटों वालों हरिद्वार जिले में नौ विधायक करोड़पति हैं। जिनमें कांग्रेस से मंगलोर के विधायक काजी मोहम्म नजीमुद्दीन की संपत्ति 21 करोड़ से अधिक है। तीन विधासभा सीटों वाले उत्तरकाशी जिले में दो विधायक करोड़पति हैं। वहीं नौ विधानसभा सीटों वाले ऊधमसिंहनगर जिले में पांच विधायक करोड़पति हैं। जिनमें किच्छा विधायक राजेश शुक्ला की संपत्ति 25 करोड़ से अधिक दशाई गई है। दो विधानसभा सीटों वाले चंपावत जिले में दोनों विधायक करोड़पति हैं। दो विधानसभ सीटों वाले बागेश्वर जिले में दोनों विधायक लखपती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दुकान में लगी आग अग्निशमन ने पाया काबू भारी नुकसान-VIDEO

में कुल 65 विधायकों के सापेक्ष 46 विधायक करोड़पति हैं। इनमें भाजपा के 54 विधायकों में से 37 और कांग्रेस के नौ में से आठ और दो निर्दलीय में से एक विधायक शामिल हैं। सर्वाधिक संपत्ति वाले विधायकों की सूची में टॉप पर मौजूदा काबीना मंत्री और चौबट्टाखाल के विधायक सतपाल महाराज हैं। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक महाराज की 80 करोड़ रुपये से अधिक की संपति के मालिक हैं।

एक नजर पांच करोड़ से अधिक की हैसियत वाले उत्तराखंड के विधायकों के नाम

सतपाल महराज भाजपा चौबट्टाखाल पौड़ी गढ़वाल 80,25,55,607

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News:(गजब)मंदिर में भगवान के सामने चोर ने पहले दंडवत किया प्रणाम मांगा माफी, मंदिर में कर दी चोरी-देखे-CCTV VIDEO

महेश सिंह कोली भाजपा पौड़ी पौड़ी गढ़वाल 35,40,000

राजेश शुक्ला किच्छा यूएसनगर 25,97,86,332

काजी मोहम्मद नजीमुद्दीन कांग्रेस मंगलोर हरिद्वार 21,30,38,282

रेखा आर्य भाजपा सोमेश्वर अल्मोड़ा 12,78,13,693

प्रीतम सिंह कांग्रेस चकराता देहरादून 8,10,21,731

कैलास चन्द्र भाजपा चंपावत चंपावत 5,48,34,049

हरभजन सिंह चीमा भाजपा काशीपुर ऊधमसिंहनगर 5,52,72,423

नोट : संपत्तियों का विवरण एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिपोर्ट 2017 के मुताबिक

उत्तराखंड में चुनावी बिगुल बज चुका है। उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। हर चुनाव की तरह इस चुनाव में भी दल और दावेदार लोक लुभावन वादों के साथ जनता के दर पर हैं। वाेट के लिए लोगों को रिझाने की हर कोशिश कर रहे हैं। वादों की झड़ी लगा रहे हैं लेकिन अतीत खोखले वादों का गवाह है। सूबे में नेताओं की संपत्ति तो बेतहाशा बढ़ी लेकिन जनता कंगाल होती चली गई।

Advertisements
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें