उत्तराखंड:( बड़ी खबर) 3 महीने बाद कल धामी कैबिनेट की होगी महत्वपूर्ण बैठक , लग सकती है इन पर मोहर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद शनिवार 22 जून को उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक होगी. इस कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे. पिछले 3 महीने से कोई भी कैबिनेट बैठक न होने की वजह से कई प्रस्तावों पर अब तक मुहर नहीं लग पाई है. जिसके कारण शनिवार को होने वाली बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
Ad

मंत्रिमण्डल बैठक दिनांक 22 जून, 2024 को 1:00 बजे अपराहन राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली ’सभागार’ (पंचम तल),देहरादून में होगी .

बताया जा रहा है कि धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में निकाय चुनाव के दृष्टिगत आरक्षण को लेकर कोई फैसला लिया जा सकता है. इसके साथ ही गंगोत्री और यमुनोत्री में चारधाम यात्रा के दौरान फैली अव्यवस्था को लेकर भी राज्य सरकार डेवलपमेंट का कोई बड़ा निर्णय ले सकती है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में गरीब बालिकाओं की शादी की योजना पर भी धामी कैबिनेट मंथन कर सकती है. इसके साथ ही राज्य सरकार ट्रैकिंग एसओपी पर भी चर्चा करेगी. जिसे इसी जून महीने में लागू किया जा रहा है.कैबिनेट बैठक में वन विभाग और भू कानून से संबंधित मामले भी आ सकते हैं.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें