उत्तराखंड:150 लोगों से पूछताछ 100 सीसीटीवी फुटेज ने खोला अनजान लाश व हत्या का राज

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

अज्ञात लाश की हत्या का राज आखिरकार पुलिस ने खोल दिया है नानकमत्ता में एक नवंबर को मिले दुकानदार के शव के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गि150 लोगों से पूछताछ की। साथ ही करीब 100 सीसीटीवी फुटेजरफ्तार किया है। उन्होंने शराब के नशे में कहासुनी होने पर दुकानदार की हत्या कर दी थी। रविवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Ad

नानकमत्ता में श्मशान घाट के सामने एक बगिया की झाड़ियों में एक नवंबर को शव मिला था। मृतक के शरीर पर चोट के गहरे निशान थे। तीन दिन बाद मृतक की शिनाख्त हीरा सिंह पुत्र केसर सिंह निवासी चौड़ाकोट जिला चम्पावत हाल निवासी नानकमत्ता बाजार के रूप में हुई थी। युवक की नानकमत्ता में केक की दुकान थी। मृतक के पिता केसर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने हत्या व साक्ष्य छिपाने की धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसओ देवेंद्र गौरव ने बताया कि उनके नेतृत्व में गठित टीम ने खुलासे के लिए लगभग 150 लोगों से पूछताछ की। साथ ही करीब 100 सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।

एसओजी से भी तकनीकी सहायता ली गई। जांच में विजयपाल पुत्र नन्हेलाल निवासी गरगईया थाना देवरनियां जिला बरेली और अजय पुत्र पप्पू भारती ग्राम सिद्धा नवादिया बिजली कॉलोनी, नानकमत्ता का नाम प्रकाश में आया। शनिवार शाम पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि 31 अक्तूबर की रात शराब के नशे में कहासुनी होने पर उन्होंने हीरा सिंह की हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ईंट और मृतक के कपड़े आदि बरामद किए हैं। टीम में एसओ देवेन्द्र गौरव, झनकईया एसओ अनिल जोशी, संजय कुमार, एसआई अशोक कांडपाल, कृपाल सिंह, प्रकाश आर्या, मोहन बोरा, एसओजी प्रभारी संजय पाठक व भूपेंद्र आर्या शामिल रहे।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें