Uttarakhand: 8 दिवसीय खेल महोत्सव डीडीहाट 2023 का रंगारंग कार्यक्रम के साथ भव्य समापन
पिथौरागढ़ :खेल महोत्सव डीडीहाट 2023 का रंगारंग कार्यक्रम के साथ भव्य समापन हो गया खेल महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ कई प्रतियोगिताएं हुई। महोत्सव में कार का ढोल आकर्षण का केन्द्र रहा। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष कमला चुफाल ने महोत्सव की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि इसमें युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलता है
उन्होंने ग्राम सभा हाट थर्प के नवयुवक मंगल दल को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। वॉलीबाल प्रतियोगिता गर्खा ने डीवीए को और कबड्डी में जेएमएस ने नारायण नगर को हराया। आर्म रेसलिंग 35-45 आयु वर्ग में प्रिन्स, 45-60 में चेतन और 60 से अधिक आयु वर्ग मे अंकित साह ने बाजी मारी। इससे पूर्व रंगारंग कार्यक्रम हुए। हिमालयन सेफ्रोन ग्रुप की झोड़ा चांचरी, स्वास्तिक योगा ग्रुप एवं ताइक्वांडो की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया
नव युवक मंगल दल के अध्यक्ष लवि कफलिया ने कहा कि पहले आयोजन में काफी अच्छा परिणाम मिला। अगले वर्ष से अन्य खेलों को भी महोत्सव में शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर अलग- अलग क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों और पूर्व शिक्षकों ऐप पर पढ़ें लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मनोज भण्डारी, किशोर साह, सुनील साह, जितेंद्र कफलिया, राणा शाह, हेमा साह, कुन्दन लोहिया, मनोज साह, धीरज खड़ायत, मनोहर भड़ आदि मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला, बेसमेंट की खुदाई के बाद दरकी सुरक्षा दीवार; ऊपर से गुजर रही 33 KV हाईटेंशन लाइन, मलबे में तब्दील हो सकती है इमारत-VIDEO
अल्मोड़ा में सड़क हादसा: खाई में गिरी अल्टो कार, कांग्रेस नेता सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत; 2 गंभीर घायल-VIDEO
उत्तराखंड: चलती बोलेरो पर बोल्डर गिरा, एक पर्यटक की मौत दो घायल गाड़ी को काटकर निकला शव, मंदिर जा रहे थे दर्शन करने-VIDEO
उत्तराखंड मौसम: पिथौरागढ़-बागेश्वर में भारी बारिश, देहरादून से नैनीताल तक जानें अपने जिले का हाल, IMD ने जारी किया 29 जून का बड़ा पूर्वानुमान अलर्ट जारी
हल्द्वानी पुलिस की बड़ी करवाई; 8 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस के साथ अंतर-जनपदीय तस्कर गिरफ्तार,-VIDEO