हल्द्वानी: घर से कॉलेज निकली दो छात्राएं लापता, पुलिस जांच में जुटी

हल्द्वानी: शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र अंतर्गत दो छात्राएं लापता हो गई है छात्राओं के लापता होने के बाद छात्रों को ढूंढ निकालना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है. पहला मामला कोतवाली क्षेत्र के टीपी नगर लापता हो गई है. लापता छात्रा कॉलेज के लिए निकली थी लेकिन घर नहीं पहुंची इसके बाद परिजन उसकी ढूंढ खोज कर रहे थे. लेकिन छात्रा का कोई पता नहीं चला. पुलिस ने पूरे मामले में छात्र की गायब होने की मामला दर्ज किया है. पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी का कहना है कि छात्र की तलाश के लिए एक टीम गठित की गई है जल्द बरामद कर लिया जाएगा.
वही काठगोदाम थाना क्षेत्र की रहने वाली एक छात्र भी लापता हो गई है बताया जा रहा है कि 19 जुलाई को छात्रा कॉलेज जाने की बात कह कर घर से निकली थी लेकिन घर नहीं पहुंची.
काठगोदाम थाना पुलिस ने छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.
पुलिस के मुताबिक किशोरी के पिता ने बताया कि 19 जुलाई सुबह सात बजे उनकी बेटी कॉलेज जाने के लिए घर से निकली. काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई कुछ भी पता नहीं चलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी दी.
छात्र के फोन नंबर भी बंद जा रहे हैं कॉल डिटेल के आधार पर छात्रा की तलाश की जा रही है.
दोनों मामले में छात्रा के लापता होने के बाद से परिवार वाले चिंतित है परिवार वालों ने पुलिस से जल्द से जल्द उनकी बरामद की मांग की है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO