बनबसा में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने BJP विधायक के भाई से 40 कारतूस किया बरामद , विधायक ने दी सफाई कारतूस भाई के लाइसेंसी रिवाल्वर के -देखे VIDEO

चंपावत: बनबसा थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर चेकिंग अभियान के दौरान शुक्रवार शाम को एसएसबी ने दो लोगों को पकड़ा है जिनके पास से 40 अवैध कारतूस बरामद किया हैं फिलहाल एसएसबी ने पकड़े गए आरोपियों को बनबसा पुलिस को सौंप दिया है. आगे की कार्रवाई बनबसा पुलिस द्वारा की जा रही है.
पकड़ा गया आरोपी भारत से नेपाल जा रहे पकड़े गए लोगों के पास से 7.65 एमएम के 40 कारतूस बरामद हुआ है. एसएसबी 57 वीं वाहनी के कमांडेंट मनोहर लाल के निर्देश पर बनबसा सीमा पर अपराध नियंत्रण को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.
शुक्रवार सायं एसएसबी के जवानों ने भारत से नेपाल जा रहे दो लोगों के सामान की चेकिंग की. इस दौरान अल्मोड़ा निवासी दिनेश चंद्र (47) और नैनीताल निवासी सतीश नैनवाल (40) के पास से 40 कारतूस बरामद किए गए.एसएसबी ने दोनों आरोपियों को पकड़ कारतूस सहित बनबसा पुलिस के सुपुर्द किया है.
फिलहाल पूरे मामले में बनवास पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि सतीश नैनवाल बीजेपी के विधायक की भाई हैं .
इस मामले में बीजेपी विधायक ने सफाई देते हुए कहा है कि उनके भाई के पास अपनी लाइसेंसी बंदूक है और काम के सिलसिले में नेपाल गए हुए थे लेकिन जल्दबाजी में लाइसेंसी पिस्तौल का कारतूस बैग में रह गया था उनके भाई के पास कारतूस के कागजात भी हैं. और बरामद किए गए कारतूस उनके भाई के लाइसेंसी पिस्टल के हैं. फिलहाल विपक्ष ने इस मुद्दे को भुना लिया है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी का ‘नटवरलाल’ देहरादून में बना फर्जी स्वास्थ्य महानिदेशक:₹12.38 लाख की ठगी का आरोप, प्रकाश मेहरा और गिरोह की तलाश में पुलिस,कॉलेज में परिसंपत्तियों के कब्जे के षड्यंत्र के भी लग चुके हैं आरोप
हल्द्वानी बड़ी खबर
सफग्ग
हल्द्वानी: अनियंत्रित बाइक ने 13 साल के मासूम को मारी टक्कर ,पेट फटने से आंते आई बाहर, मौत ;तमाशबीन बने रहे लोग और पुलिस
नैनीताल:6 साल के मासूम के सामने कोसी नदी के तेज बहाव में बहा फौजी पिता, पत्थरों के बीच 3 किमी दूर मिला शव-VIDEO