Uttarakhand:आप भी रहे सावधान,आर्मी में नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख से अधिक के ठगी करने वाले एक आरोपियों को पिथौरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है .
एसपी पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह ने बताया कि भट्टी गांव थल निवासी एक व्यक्ति ने थाना थल में तहरीर दी थी कि कुलदीप सिंह द्वारा उनसे आर्मी में नौकरी लगाने के नाम पर 6 लाख रूपयों की धोखाधड़ी की है

Ad

एक अन्य मामले में 7 जुलाई को डीडीहाट निवासी एक व्यक्ति ने भी कुलदीप सिंह के विरूद्ध तहरीर दी थी कि उनसे आर्मी में नौकरी लगाने के नाम पर 4 लाख रूपयों की धोखाधड़ी की है. उक्त तहरीरों के आधार पर आरोपी कुलदीप के खिलाफ थाना थल व कोतवाली डीडीहाट में धारा 420 IPC के तहत दो मामले दर्ज किए गए आरोपी की इधर पकड़ के लिए थानाध्यक्ष थल योगेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई जिसके बाद द्वारा अभियुक्त कुलदीप सिंह पुत्र राधा कृष्ण निवासी भदरौली थाना पीनाहट, आगरा उत्तर प्रदेश को साईबर सैल की मदद से आगरा से गिरफ्तार किया गया

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई है जहां न्यायालय के आदेश के बाद जेल भेजा गया है.पीड़तों ने बताया कि आरोपी कुलदीप द्वारा किसी रिश्तेदार के माध्यम से परिचय हुआ जिसके बाद उसने खुद को सेना का अधिकारी बताते हुए उनके साथ ठगी की घटना को अंजाम दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO


एक अन्य मामले में विदेश में नौकरी लगाने का झांसा देकर 1,20,000/- रूपये की धोखाधड़ी करने करने का भी मामला सामने आया है जिसके बाद पुलिस ने अभियुक्त देवेन्द्र चन्द्र पुत्र शाही चन्द्र निवासी बनकटिया बिचुवा जिला उद्यमसिंहनगर को थाना बेरीनाग में धारा 420 IPC के तहत पंजीकृत के बाद
अभियुक्त के घर पर धारा 41क CRPC तहत नोटिस तामील कराया गया तथा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होने की हिदायत दी गयी कोर्ट में पेश नहीं होने की स्थिति में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जाएगा.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें