Uttarakhand: (गजब) महिला पोस्ट मास्टर, लोगों के खाते से गबन कर दिया 32 लाख से अधिक का रकम

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

जनता की गाढ़ी कमाई को धोखाधड़ी से हड़पने वाली महिला पोस्ट मास्टर को पिथौरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. धोखाधड़ी कर गबन के मामले में महिला पोस्ट मास्टर फरार चल रही थी. एसपी पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह ने बताया कि ग्राम पाताल भुवनेश्वर, गंगोलीहाट के ग्रामीणों ने थाना गंगोलीहाट में तहरीर दी थी ।

Ad

कि पोस्ट ऑफिस पाताल भुवनेश्वर में पोस्ट मास्टर के पद पर कार्यरत महिला गायत्री देवी दशौनी निवासी ग्राम पाताल भुवनेश्वर, गंगोलीहाट द्वारा ग्रामीणों के आरडी और फिक्स्ड डिपॉजिट के अलावा विभिन्न खातों से लगभग 32 लाख रूपये से अधिक की धनराशि अपने निजी प्रयोग में लगा दी है. जिसे गंगोलीहाट मुख्य ब्रान्च में ऑनलाईन देखा तो उसका आधे का आधा पैसा भी ऑनलाईन नहीं चड़ा है.

अब उक्त महिला ना तो पैसा लौटा रही है और ना ही पोस्ट ऑफिस आ रही है. ग्रमीणों के तहरीर के आधार पर थाना गंगोलीहाट में धारा 409 IPC के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया .थानाध्यक्ष गंगोलीहाट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा फरार चल रही महिला पोस्ट मास्टर गायत्री देवी को कुमौड़ से गिरफ्तार किया गया है. महिला को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया जिसके बाद न्यायालय ने महिला को जेल भेजने की कार्रवाई की है.

फिलहाल पुलिस और विभाग द्वारा मामले की जांच कर रही है कि पोस्ट मास्टर द्वारा और कितने रुपए का गवन किया गया है. प्रथम जांच में पाया गया है कि करीब 32 लख रुपए के आसपास का गवन का मामला सामने आया है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें