Uttarakhand:धामी कैबिनेट बैठक आज,इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बृहस्पतिवार को राज्य सचिवालय में होगी.बैठक अपराह्न तीन बजे से शुरू होगी। बैठक में विभिन्न विभागों के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 75 प्रतिशत सब्सिडी पर ऋण दिए जाने का प्रस्ताव आ सकता है.
नए उच्चीकृत विद्यालयों में शिक्षकों के पद बढ़ाए जाने पर निर्णय होगा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का मानदेय बढ़ाने और सेवा क्षेत्र की नीति के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है। कैबिनेट में राजस्व, विधायी, कार्मिक, वित्त विभाग से जुड़े अन्य प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। कर्मचारियों की सेवा नियमावली से संबंधित प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकते हैं।
महिला सशक्तिकरण को लेकर चर्चा
धामी सरकार महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में भी तेजी से कदम बढ़ा रही है। महिला सशक्तिकरण को देखते हुए इस साल नंदा गौरा कन्या धन योजना में 80 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। इस योजना से 42184 बालिकाएं लाभान्वित हुई हैं। वहीं महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए हर जिले में महिला शक्ति केंद्र खोले गए हैं। वहीं, पीड़ित महिलाओं की मदद को वन स्टाप सेंटर खोले गए हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



इंस्टाग्राम वाला लव: 3 बच्चों की मां को रील बनाते-बनाते हुआ युवक से प्यार; पति-तीन बच्चों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग भागी,आने से किया इनकार
दामाद ने ससुर को बेरहमी से उतारा मौत के घाट,पाटल से हाथ पैर सहित कई जगह काटा,हल्द्वानी STH में मौत, दामाद और बेटी फरार
हल्द्वानी में सनसनी: रेलवे ट्रैक पर मिला होटल मैनेजमेंट के छात्र का शव; चेहरे और कमर पर गहरे जख्म, परिजनों को 2 दोस्तों पर हत्या का शक
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: समूह-ग के पदों पर बम्पर भर्ती शुरू, कल से करें आवेदन
भीषण गर्मी के बीच मानसून की नई डेट आई, IMD ने बताया- उत्तराखंड में कब होगी बारिश