कुमाऊं मंडल के काठगोदाम से यात्रा करने वाले यात्रियों ध्यान दें- रेलवे ने इन ट्रेनों को किया निरस्त

हल्द्वानी- पहाड़ से मैदानी इलाकों की ओर रुख करने वाले यात्रियों के लिए खबर है कि रेलवे द्वारा कई ट्रेनों के संचालन में फेरबदल किया गया है दरअसल उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के बाड़ी ब्राम्हण स्टेशन पर सेटेलाइट फ्रेट टर्मिनस का कार्य तेज कर दिया है जिसके तहत मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है जिसका असर काठगोदाम से चलने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा है जिससे इन दो ट्रेनों का संचालन निरस्त किया जायेगा।
काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल के बीच चलने वाली एक्सप्रेस 12 सिंतबर को काठगोदाम और 13 को कानपुर सेंट्रल से संचालित नहीं होगी। वहीं जम्मूतवी-काठगोदाम के बीच चलने वाली एक्सप्रेस 11 सितंबर को जम्मू और 13 सितंबर को काठगोदाम से संचालित नहीं होगी।
(1) जम्मूतवी-काठगोदाम के बीच चलने वाली 12208 एक्सप्रेस 11 सितम्बर 2022 को निरस्त रहेगी।
(2) काठगोदाम-जम्मूतवी के बीच चलने वाली 12207 एक्सप्रेस 13 सितम्बर 2022 को निरस्त रहेगी।
(3) काठगोदाम-कानपुर सेन्ट्रल के बीच चलने वाली 12210 एक्सप्रेस 12 सितम्बर 2022 को निरस्त रहेगी।
(4) कानपुर सेन्ट्रल-काठगोदाम के बीच चलने वाली 12209 एक्सप्रेस 13 सितम्बर 2022 को निरस्त रहेगा।
रेल प्रशासन ने रेल यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO