Uttarakhand:दुष्कर्म के बाद नाबालिग गर्भवती, आरोपी की तलाश जारी
देवभूमि में बिटिया सुरक्षित नहीं है चंपावत जनपद से एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां नाबालिग के साथ दुष्कर्म और गर्भवती होने का मामला सामने आया है.
बताया जा रहा है कि चंपावत जनपद के टनकपुर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली कक्षा 9 में पढ़ने वाली नाबालिग किशोरी के साथ दुराचार के बाद गर्भवती हुई है. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
दुष्कर्म काआरोपी युवक लोहाघाट क्षेत्र का रहने वाला है जो खुद भी नाबालिग है. बताया जा रहा है कि नाबालिग किशोरी की तबीयत खराब होने पर परिजनों उसे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय लाए जहां अल्ट्रासाउंड करने के बाद डॉक्टर ने दो मांह का गर्भ होने की जानकारी परिजनों को दी तथा अस्पताल प्रशासन के द्वारा ही मामले की सूचना टनकपुर पुलिस को दी गई.
फिलहाल परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नाबालिक युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है. टनकपुर थाने के एसएसआई बी एस बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग के अनुसार लोहाघाट के एक गांव का रहने वाला उसकी जानपहचान का युवक उसके घर आया जाया करता था उसी के द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया है उन्होंने बताया परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ टनकपुर थाने में पोक्सो और आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. नाबालिग आरोपी की तलाश की जा रही है
मामले की जांच एस आई मंदाकिनी राणा के द्वारा की गई है बताया जा रहा है कि नाबालिग मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है किशोरी का परिवार कई वर्षों से टनकपुर में रहता है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला, बेसमेंट की खुदाई के बाद दरकी सुरक्षा दीवार; ऊपर से गुजर रही 33 KV हाईटेंशन लाइन, मलबे में तब्दील हो सकती है इमारत-VIDEO
अल्मोड़ा में सड़क हादसा: खाई में गिरी अल्टो कार, कांग्रेस नेता सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत; 2 गंभीर घायल-VIDEO
उत्तराखंड: चलती बोलेरो पर बोल्डर गिरा, एक पर्यटक की मौत दो घायल गाड़ी को काटकर निकला शव, मंदिर जा रहे थे दर्शन करने-VIDEO
उत्तराखंड मौसम: पिथौरागढ़-बागेश्वर में भारी बारिश, देहरादून से नैनीताल तक जानें अपने जिले का हाल, IMD ने जारी किया 29 जून का बड़ा पूर्वानुमान अलर्ट जारी
हल्द्वानी पुलिस की बड़ी करवाई; 8 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस के साथ अंतर-जनपदीय तस्कर गिरफ्तार,-VIDEO