Nainital News:यहां बेधड़क घूम रहा गुलदार,अंधेरा होते ही दिखने लगता है गुलदार-देखे-VIDEO
उत्तराखंड में जंगल से सटे इलाकों के साथ ही रिहायशी इलाकों में वन्यजीवों की धमक देखने को मिल रही है. ताजा मामला रामनगर वन प्रभाग के तराई पश्चिमी क्षेत्र के गांवों का है. यहां कानियां, धर्मपुर और नफनिया गांवों में आए दिन गुलदार की मूवमेंट देखी जा रही है. अंधेरा होते ही गुलदार घरों के आसपास नजर आ रहा है. सीसीटीवी फुटेज में भी गुलदार की हलचल कैद हुई है. इससे ग्रामीण काफी खौफजदा हैं.
दरअसल, रामनगर वन प्रभाग के तराई पश्चिमी के कानियां गांव में गुलदार की चहलकदमी से लोग डरे हुए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि शाम होते ही वे घरों से बाहर निकलने से कतराने लगे हैं. कुछ लोगों ने तो बच्चों को भी घरों से बाहर भेजना भी बंद कर दिया है. ग्रामीणों की मानें तो गुलदार आए दिन उनके खेतों और घरों के आसपास घूमता नजर आता है, जिससे उन्हें जान माल का खतरा सता रहा है.
ग्रामीणों का कहना है कि रात को जैसे ही अंधेरा होता है, वो दरवाजे बंद कर लेते हैं. बाहर निकलने की हिम्मत नहीं होती है. गुलदार को कई बार गांव के अंदर घुसते देखा गया है. उन्होंने कहा कि लगातार वन विभाग से गुजारिश कर रहे हैं कि गुलदार को पकड़कर जंगल में छोड़ा जाए. ताकि, उन्हें राहत मिल सके.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO