अल्मोड़ा में हत्या: पहले शराब पी, फिर हुई कहासुनी…नशे की हालत में दोस्त का किया कत्ल

द्वाराहाट के दूनागिरी क्षेत्र के ग्राम टोढरा में एक मजदूर की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत टोढरा सहित क्षेत्र में तीन मजदूर पाइप लाइन बिछाने का कार्य करते थे। देर रात शराब के नशे में तीनों मजदूरों की आपस में कहासुनी हुई। जो मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान दो मजदूरों ने बेचू आलम (30) पुत्र धामू निवासी जौकटिया मदरसा थाना मझौलिया जिला बेतिया बिहार को लोहे की रौड से मार दिया। दोनों अभियुक्त रमाकान्त कुमार (23) व भुवन ठाकुर (26) निवासी जौकटिया कचहरी टोला थाना मझौलिया जिला बेतिया बिहार के रहने वाले हैं।
चंपारण निवासी बेचू मियां उर्फ बेचू आलम के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी. हत्यारों ने शव को घटना स्थल से करीब 40-50 कदम नीचे खेत में फेंक दिया.
ग्रामीणों ने जब शव देखा तो हड़कंप मच गया. गांव में हुई इस वारदात की सूचना द्वाराहाट थाने में दी गई. जिसके बाद द्वाराहाट के थानाध्यक्ष अवनीश कुमार टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. एएसपी हरबंस सिंह ने बताया कि निवर्तमान ग्राम प्रधान त्रिभुवन चंद्र की तहरीर पर हत्या के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है. दोनों को गिरफ्तार कर उनके पूछताछ कर घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप बरामद किया गया है. दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया है. शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है. मामले की जांच की जा रही है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO