Uttarakhand News:यहां पूरा पहाड़ ही खिसक कर हाईवे पर आ गिरा, बोल्डर गिरते ही मची अफरा तफरी.देखे-VIDEO

उत्तराखंड में पहाड़ खिसकने का कोई पहला मामला नहीं है बदरीनाथ हाईवे पर चट्टान खिसकने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बदरीनाथ हाईवे के तैया पुल के पास चट्टान गिर गई। जिससे गोविंदघाट, पांडुकेश्वर, लामबगड़ के लोगों की आवाजाही बाधित हो गई है। इसके बाद तुरंत जेसीबी ने मौके पर काम शुरू कर दिया बताया जा रहा की घटना सड़क निर्माण के दौरान हुआ है
बदरीनाथ हाईवे शनिवार को टैय्या पुल के पास चट्टान गिरने से बंद हो गया। जिससे गोविंदघाट, पांडुकेश्वर, पुलना, लामबगड़ के लोगों की आवाजाही बाधित हो गई है। देर शाम तक जेसीबी मशीन हाईवे को खोलने में जुटी हुई थी.बदरीनाथ हाईवे पर इन दिनों चौड़ीकरण का काम चल रहा है। शनिवार शाम करीब 5:30 बजे टैय्या पुल के पास चौड़ीकरण कार्य के दौरान भारी भरकम बोल्डर सड़क पर आ गए।
जिससे हाईवे पर आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई। मौके पर काम कर रही जेसीबी मशीन ने मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है, लेकिन देर शाम तक हाईवे सुचारू नहीं हो पाया था.
वहीं हाईवे बंद होने से गोविंदघाट, पुलना, पांडुकेश्वर, लामबगड़ के लोग जो जोशीमठ की तरफ आए हुए थे उन्हें वापस जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। काफी देर तक हाईवे नहीं खुलने पर लोगों ने पैदल रास्ते से आवाजाही शुरू कर दी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO