नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ लालकुआं से 27 लाख की वसूली के आदेश पर हाईकोर्ट की रोक

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हाईकोर्ट ने लालकुआं दुग्ध संघ लिमिटेड के भवन आदि की भूमि पर वक्फ बोर्ड की ओर से स्वामित्व का दावा करते हुए 27 लाख की वसूली के आदेश पर रोक लगा दी है कोर्ट ने वक्फ बोर्ड से इस मामले में विस्तृत रिकॉर्ड भी तलब किया है।
वक्फ बोर्ड की ओर से लालकुआं दुग्ध संघ के भवन व डेयरी इत्यादि की करीब 52 हजार वर्ग फुट भूमि पर दावा करते हुए 10 मार्च 2015 को 29 लाख 25 हजार का वसूली नोटिस दुग्ध संघ को थमाया था।

Ad

बोर्ड ने दुग्ध संघ का खाता सीज कर रकम सरकार के खाते में जमा करने के निर्देश दिए थे। 12 दिसंबर 2022 को वक्फ बोर्ड ने लगभग 27 लाख की वसूली का नोटिस फिर से लालकुआं दुग्ध संघ को भेजा। यह नोटिस मिलने के बाद दुग्ध संघ ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनौती दी। सोमवार को न्यायाधीश न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने मामले में सुनवाई करते हुए वक्फ बोर्ड के वसूली नोटिस पर रोक लगा दी और बोर्ड से इस मामले से संबंधित समस्त रिकॉर्ड तलब किए हैं।

मामले की अगली सुनवाई के लिए 24 नवंबर की तिथि नियत की गई है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें