हल्द्वानी: पुलिस और निर्वाचन विभाग की SST टीम ने चेकिंग में पकड़े भारी मात्रा में नकदी…

हल्द्वानी: लोकसभा चुनाव के अवैध गतिविधियों को देखते हुए निर्वाचन विभाग ने SST के FST की टीमों अवैध गतिविधियों पर नजर बनाई हुई है. लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के दौरान निर्वाचन विभाग लगातार बाहर से आने जाने वाली तमाम वाहनों की निगरानी और चेकिंग की जा रही है. नैनीताल पुलिस और एसएसटी टीम को बड़ी कामयाबी हुई है जहां हल्द्वानी नैनीताल रोड पर चेकिंग के दौरान एक कार से 1 लाख 36 हजार 500 रुपये बरामद किए हैं.
तल्ली ताल थाना प्रभारी रमेश बोरा ने बताया कि नैनीताल विधानसभा की एसएसटी टीम ने हल्द्वानी रोड पर ज्योलीकोट के पास लाल रंग की कार के अंदर से 1 लाख 36 हजार 500 नगद जब्त किया है. कर चालक स्वामी सुधीर सरोहा निवासी सोनीपत हरियाणा से रकम के दस्तावेज न दिखाने पर एसएसटी की टीम ने नगद अपने कब्जे में ले लिया है.
विधानसभा के एआरओ ने बताया एसएसटी की टीम लगातार चेकिंग करने में लगी हुई है, , जब नकदी से जुड़े दस्तावेज मांगे गए तो वह दस्तावेज नहीं दिखा सके जिस पर टीम द्वारा कार्रवाई की गई, उन्होंने बताया लोकसभा की आचार संहिता का पालन शख्ती के साथ करवाया जा रहा है.
उन्होंने बताया कि बरामद नगदी को सील कर आयकर विभाग को सूचित किया गया है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार