हल्द्वानी:सेवानिवृत्त कैप्टन की गौला बैराज में मिली लाश पुलिस जांच में जुटी
हल्द्वानी;आर्मी के सेवानिवृत्त कैप्टन की गौला बैराज में संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से मौत हो गई है। मौके पर पहुची जल पुलिस ने शव को बाहर निकाला। काठगोदाम पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नवाबी रोड पर सेवानिवृत्त कैप्टन नरेश भट्ट अपनी वृद्ध पत्नी के साथ रहते थे। बच्चे उनके साथ नहीं रहते हैं। पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे कैप्टन गौला बैराज पहुंचे। इसके बाद जल पुलिस को पता चला कि गौला बैराज में एक शव उतरा रहा है।
बैराज के पास में सेवानिवृत्त कैप्टन की चप्पल, नकद रुपये, आधार कार्ड और मोबाइल मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैराज के गेट खोलकर पानी छुड़वाया। इसके बाद बैराज से कैप्टन का शव कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर
उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन
शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,