हल्द्वानी नगर निगम भाजपा प्रत्याशी गजराज बिष्ट,कांग्रेस के ललित जोशी शक्ति प्रदर्शन कर,भरा नामांकन-देखे-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: निकाय चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने अपने-अपने दम भर अपना नामांकन कराया कुमाऊं के सबसे बड़े हल्द्वानी नगर निगम मेयर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गजराज बिष्ट पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर शक्ति प्रदर्शन किया और एसडीएम कोर्ट पहुंचकर नामांकन पर्चा दाखिल किया. भाजपा ने देर रात ही गजराज बिष्ट के नाम पर मोहर लगाई है काफी कशमकश के बाद भाजपा ने यह टिकट गजराज के नाम का दिया है.

Ad
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी गजराज बिष्ट ने कहा कि पार्टी में सभी नेता एकजुट है और एक-एक कार्यकर्ता उनका चुनाव लड़ने के लिए आतुर है।.वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में जहां सारे नेताओं में एकजुटता दिखाई दी. तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा में कई टिकट के दावेदार नामांकन में नहीं रहे.हालांकि भाजपा की वरिष्ठ नेता और सांसद अजय भट्ट सहित जिला अध्यक्ष और पूर्व मेयर सभी पार्टी की एकजुट की बात कहते दिखाई दिए.


कांग्रेस मेयर पद के प्रत्याशी ललित जोशी की ने हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया.इस दौरान ललित जोशी के साथ कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता एक साथ नजर आए ललित जोशी के नामांकन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह देखने को मिला। ढोल नगाड़ों के साथ कांग्रेस स्वराज आश्रम से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक जुलूस निकालकर ललित जोशी पहुंचे.इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, कांग्रेस प्रवक्ता दीपक बलूटिया सहित कई आला नेता मौजूद रहे। इस दौरान मेयर पद के प्रत्याशी ललित जोशी ने कहा कि वह भाजपा के प्रत्याशी गजराज बिष्ट के साथ छात्र राजनीति में धूल चटा चुके हैं

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण

महाविद्यालय की जीत को पुनः दोहराएंगे और कार्यकर्ता व पार्टी के नेताओं और जनता का उनको असीम प्यार मिल रहा है और उनकी जीत सुनिश्चित है वही हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि पिछले 10 सालों में भाजपा के मेयर ने जनता को सिर्फ छला है। और इस बार जनता भाजपा से हिसाब लेकर रहेगी और ललित जोशी नगर निगम के मेयर बनेंगे वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि जिस तरह नगर निगम में जनता सड़क बिजली पानी सहित विभिन्न समस्याओं से त्रस्त है उसका परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएगा.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें