हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश ने एनडीए सरकार के लिए की है बड़ी भविष्यवाणी, सुने विधायक के जुबानी-VIDEO

हल्द्वानी:नैनीताल लोकसभा में हुई करारी हार के बाद आज कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी और हल्द्वानी विधायक सुमित हिर्देश ने चुनावी नतीजे को स्वीकार करते हुए जनता का आभार जताया उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वह जनता द्वारा दिए गए फैसले का सम्मान करते हैं. भविष्य में और मजबूत रणनीति बनाकर जनता के बीच जाकर वह पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे. कांग्रेस प्रत्याशी विकास जोशी ने कहा कि उन्हें चुनाव लड़ने के लिए बेहद कम समय मिला बावजूद उसके जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय भट्ट की जीत पर उनको बधाई दी है.
उन्होंने कहा कि हम संगठन को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे जिससे कि आगामी आने वाले चुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ वापसी करे, आपको बता दें कि नैनीताल लोकसभा में कांग्रेस की करारी हार का सबसे बड़ा कारण संगठन का बेहद कमजोर होना रहा.
वही हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ा है उन्होंने कहा कि अगर उत्तराखंड के चुनाव चौथे या पांचवें चरण होते तो उत्तराखंड का भी चुनाव परिणाम अलग ही होता और कांग्रेस को भी कई सीट पर जीत हासिल करती.
इस दौरान उन्होंने कहा कि वह भविष्यवाणी कर रहे हैं कि एनडीए गठबंधन की सरकार केवल 100 दिनों तक चलेगी इस दौरान उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन में अभी से बड़े मंत्रालय और गृह मंत्रालय को लेकर मारामारी शुरू हो गई है और एनडीए गठबंधन के घटक गृह मंत्रालय लेना चाहते हैं जिससे कि ED और सीबीआई उनके हाथ में हो.
इस दौरान विधायक सुमित हिरदेश ने कहा कि उत्तराखंड में निकाय चुनाव नजदीक है और ऐसे में अब कांग्रेस पार्टी की कार्यकर्ता निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं और निश्चित ही निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशियों की जीत होगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO