हल्द्वानी:इंस्टाग्राम पर प्यार कर फंस गई युवती,अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: कोतवाली क्षेत्र के रहने वाली एक महिला ने एक युवक पर इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उसका शारीरिक शोषण करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है पूरे मामले में पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है .
पीड़ित महिला का आरोप है आरोपी उसको धमकी दे रहा है कि अगर वह पैसे नहीं देती तो वह उसकी वीडियो और व्यक्तिगत जानकारी उसके परिवार और रिश्तेदारों को भेज देगा. इस मामले को लेकर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई हैं. अब पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad


महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा है कि वह एक कंपनी में वर्क फ्रॉम होम करती है और इसी दौरान अनिरूद्ध राणा निवासी उत्तर प्रदेश बिजनौर से इंस्टाग्राम पर हुई थी.महिला का आरोप है कि अगस्त 2024 में नोएडा में मुलाकात के दौरान अनिरूद्ध ने शारीरिक संबंध बनाएं और उसकी न्यूड वीडियो बना ली और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.जब महिला ने इसका विरोध किया.तो आरोपी ने शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया.
इसके अलावा युवक ने महिला की निजी जानकारी और संपर्क नंबर इंस्टाग्राम से चुराकर उसे धमकाया और वीडियो को परिवार और रिश्तेदारों को भेजने की चेतावनी दी.

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

अनिरूद्ध ने महिला को वीडियो कॉल करने के लिए मजबूर किया और इनकार करने पर उसके परिवार वालों को कॉल कर उन्हें अपमानित किया.महिला ने बताया कि 9 नवम्बर को हल्द्वानी में आरोपी ने पुलिस के सामने वीडियो डिलीट की लेकिन इसके बाद भी आरोपी और उसके पिता ने धमकाना बंद नहीं किया. उन्होंने उसे मारने, तेजाब डालने और शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाने की धमकियाँ दीं. महिला ने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है.
हल्द्वानी कोतवाली इसके मुताबिक तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है. आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें