देहरादून:मौसम अपडेट– उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, जाने अपने जिले का हाल

देहरादून। उत्तराखंड के कई जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका है वहीं बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिले में इस दौरान भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश के मद्देनजर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार व शनिवार के लिए गढ़वाल व कुमाऊं के पर्वतीय जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। आज नौनीताल, चंपावत भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनके अलावा देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग जैसे जिले में भी बारिश का दौर जारी रहेगा।
इन जिलों में कहीं-कहीं बिजली गिरने व चमकने को लेकर भी अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय स्थिति में है। गुरुवार को प्रदेश में तकरीबन सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। अगले कुछ दिन तक बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार व शनिवार को तीन तरह के अलर्ट एक साथ जारी किए गए हैं।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की भी आशंका है। इन जिलों में भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर जिला प्रशासन व आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली
नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू
