Uttarakhand News: (दुस्साहस) एटीएम मशीन उखाड़कर ले गए बदमाश, वारदात CCTV में कैद-देखे-VIDEO
उत्तराखंड में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि वह पुलिस की जरा भी परवाह नहीं करते. उत्तराखंड के रुड़की से ताजा मामला सामने आया है. जहां पर कुछ बदमाश देर रात एसबीआई की एटीएम मशीन को उखाड़कर अपने साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में उठा ले गए. बताया जा रहा है कि मशीन के अंदर लाखों रुपये की नगदी थी. अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि एटीएम के बाहर एक कार खड़ी है और अंदर से बदमाश मशीन को उखाड़कर लेकर आते हैं. स्कार्पियो सवार ये बदमाश देर रात एसबीआई के एटीएम की मशीन को गैस कटर की मदद से काटकर ले गए. एटीएम में लाखों का कैश रखा था. मामले की जानकारी लगने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है.
बदमाशों के द्वारा पहले तो एटीएम को गैस कटर के माध्यम से काटा गया, बाद में उसका कैश लेकर बदमाश फरार हो गए. बदमाश जब एटीएम को काट रहे थे तो कुछ कैश भी मशीन में ही जल गया. अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इसके खुलासे का दावा किया गया है.इसके बाद पुलिस ने बीट पुलिस कर्मी की तरफ से अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर स्कॉर्पियो का नंबर ट्रेस कर इसकी छानबीन की छानबीन में पता चला कि स्कॉर्पियो पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वारदात की थी।
बदमाशों की तलाश में पुलिस की चार टीम रवाना की गई है जिसमें से एक टीम पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा एक दो टीम हरियाणा के मेवात और एक टीम राजस्थान में भेजी गई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में ऑनलाइन धोखाधड़ी शातिर अपराधियों में करीब ढाई लाख रुपये का लगाया चूना- आप भी रहे सावधान
हल्द्वानी में सनसनी, किशोरी बनी मां: पेट दर्द होने पर अस्पताल ले गए परिजन, 16 साल की किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म; आरोपी पड़ोसी भी नाबालिग
हल्द्वानी:पारिवारिक कलह ने ली दो जिंदगियां: काठगोदाम में 6 माह की गर्भवती महिला ने फंदे से लटककर दी जान , ढाई साल की बच्ची के सिर से उठा मां का साया
दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पर कान में ‘लीड’ लगाकर चल रहा था छात्र, ट्रेन की चपेट में आने से मौत, देहरादून ट्रेन से हुआ हादसा
लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: दीवान सिंह बिष्ट की ‘हैट्रिक’, नरेश चौधरी को भारी मतों से हराकर तीसरी बार बने अध्यक्ष