Uttarakhand News:नैनीताल-रानीबाग रोपवे पर जल्द लगेंगे पंख,1 घंटे में हवा में होगा सफर तय
हल्द्वानी:केंद्र सरकार के दिशानिर्देश, प्रदेश शासन की गंभीरता और हाईकोर्ट की ओर से दिए गए आदेशों के क्रम में नैनीताल से रानीबाग के लिए रोपवे का सपना साकार होने जा रहा है। सेक्रेटरी पर्यटन सचिन कुर्वे ने वीसी के माध्यम से रानीबाग-हनुमानगढी (नैनीताल) तक बनने वाले रोपवे पर समीक्षा की। समीक्षा में आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि कन्सलटैंस, केे माध्यम से रोपवे के एलाईमेंट के साथ ही भूमि की उपलब्धता के साथ ही किन-किन स्थानों पर रोपवे के स्टेशन बनाये जाने है।
पर्यटकों को सुगम यात्रा किस प्रकार से कराई जायेगी इस बात समीक्षा की गई। उन्होंने कहा भविष्य में निर्णय लिया जायेगा कि कहां रोपवे के स्टेशन बनाये जाने है साथ ही विभिन्न सरकारी विभाग की भूमि लीज पर ली जायेगी इस पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि रोपवे स्टेशनों में जरूरत को देखते हुये पार्किंग की व्यवस्था भी की जायेगी।
आयुक्त ने कहा कि रानीबाग-नैनीताल रोपवे बनने से पर्यटक बगैर किसी जाम के रानीबाग से नैनीताल का सफर पूरा कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रानीबाग-नैनीताल रोपवे परियोजना को ड्रीम प्रोजेक्ट बता चुके हैं। प्रस्तावित रोपवे की लंबाई करीब 11.45 किमी है जिसके लिए रानीबाग, ज्योलीकोट व हनुमानगढ़ी में तीन स्टेशन स्थापित किए जाने हैं, यात्रा का सफर 60 मिनट होगा।
नैनीताल में वाहनों की बढ़ती संख्या, वाहनों के हिसाब से मार्ग और पार्किंग क्षमता कम होने से रोपवे को बेहतर विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। बीते वर्षों में शासन स्तर पर इसके लिए पहल हुई। लेकिन हाईकोर्ट में जाने के बाद इसकी चाल मंद हुई। हाल ही में हाईकोर्ट के फैसले के बाद शासन प्रशासन की सक्रियता बढ़ी है।रोपवे को लेकर बीते कुछ दिनों से आस्ट्रिया के करीब छह से आठ विषय विशेषज्ञों की टीम पूर्व में निर्धारित मार्ग रेखा के अनुरूप पड़ताल कर रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,