हरिद्वार में धू-धू कर जल उठे कांवड़ियों के 16 दोपहिया वाहन। –देखे (VIDEO)

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार :दो जगहों पर अचानक आग लगने से कांवड़ियों के 16 दोपहिया वाहन जल गए। आग लगने की कारणों का पता नहीं चला है अग्निशमन वाहन के पहुंचने तक कांवड़ियों के वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुके थे।

Ad

गनीमत रही कि किसी भी दोपहिया वाहन पर कोई कांवड़िया सवार नहीं था।हरिद्वार में ओम पुल के पास रविवार को देर रात को कावड़ यात्रियों की करीब एक दर्जन बाइकों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दमकल टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में 10 से 16 बाइक जल कर क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में सड़क हादसा: खाई में गिरी अल्टो कार, कांग्रेस नेता सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत; 2 गंभीर घायल-VIDEO

गनीमत रही कि कोई कावड़ यात्री आग की चपेट में नहीं आया। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि तेज धूप और गर्मी के कारण एक बाइक में आग लगी होगी, जिसके बाद अगल-बगल की अन्य बाइकें भी धू-धू कर जलने लगीं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला, बेसमेंट की खुदाई के बाद दरकी सुरक्षा दीवार; ऊपर से गुजर रही 33 KV हाईटेंशन लाइन, मलबे में तब्दील हो सकती है इमारत-VIDEO

शहर में रविवार को डाक कांवड़ और बाइकर्स कांवड़ यात्रियों का सैलाब उमड़ आया। पार्किंग फुल होने के बाद जिसको जहां जगह मिली, वहीं अपनी बाइक व अन्य वाहन खड़े कर दिए। ओम पुल के पास कावड़ यात्रियों की बाइकों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है।

सूचना मिलने पर सीसीआर भवन के पास मौजूद दमकल वाहन पहुंचा, लेकिन तब तक सभी दोपहिया वाहन पूरी तरह से जल चुके थे। नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने की वजह वाहन का गर्म होनेा सामने आ रहा है। वाहन किन कांवड़ियों के थे, इस संबंध में जानकारी जुटा रहे हैं। अभी तक कोई सामने नहीं आया है। दोनों ही स्थानों पर कुल 16 दोपहिया वाहन जले हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में सड़क हादसा: खाई में गिरी अल्टो कार, कांग्रेस नेता सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत; 2 गंभीर घायल-VIDEO
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें