(दुःखद)दो दोस्तों की मौत…एक ही दिन हुआ था जन्म, साथ पढ़े-लिखे एक ही दिन दुनिया को कह गए अलविदा

कार सवार जिन दो दोस्तों की मौत हुई, उनका जन्म एक दिन ही हुआ था। साथ में पढ़े-लिखे और जब मौत आई, तो भी साथ नहीं छूटा। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मथुरा के चौमुंहा में बाजना पुल के समीप मंगलवार सुबह भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने कार को सामने से टक्कर मार दी।
दुर्घटना में मामा के साथ मौसा को मथुरा जंक्शन लेने जाते भांजे व उसके दोस्त की मौत हो गई।बीती रात मामा के साथ मौसा को मथुरा जंक्शन लेने जा रहे भतीजे व उसके दोस्त की कार बाजना पुल के समीप ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में भतीजे और उसके दोस्त की मौत हो गई। मामा घायल हो गया। इस घटना का पता लगते ही इलाके में कोहराम मच गया। दोनों युवक प्रेम मंदिर के स्टोर में नौकरी कर रहे थे।
बताया गया गांव सोतई फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति की बहन चौमुहां में ब्याही है। उसका दूसरा जीजा सेना में है। सेना में नौकरी करने वाला जीजा सोमवार की रात किसी ट्रेन से मथुरा जंक्शन पर आ रहा था। सोतई से साला कार से शाम बहन के घर चौमुहां आया। चौमुहां से उसने अपने भांजे पवन और उसके दोस्त रवि को कार से स्टेशन चलने के लिए साथ में ले लिया। इन लोगों की कार जैसे ही हाइवे पर बाजना पुल के नजदीक पहुंची। ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भंयकर थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर जब तक पुलिस पहुंचती उस समय तक पवन की मौत हो चुकी थी। पुलिस घायल रवि और मामा को लेकर अस्पताल पहुंची वहां पहुंचते-पहुंचते रवि ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि दोनों युवक एक मंदिर के स्टोर में नौकरी करते थे। बताया गया है कि कि दोनों ने एक ही दिन जन्म लिया था और एक ही दिन दुनिया को अलविदा कह गए।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO