Uttarakhand weather Update:उत्तराखंड के 6 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, सावधान रहें

Uttarakhand weather Update:उत्तराखंड के 6 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, सावधान रहें
Uttarakhand weather Update: उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक बादलों और धूप के बीच आंखमिचौली जारी रहेगी। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी बारिश के आसार में तो कहीं-कहीं हल्की बौछार पड़ने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है।अधिकतर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इससे मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, नैनीताल हरिद्वार और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। जबकि उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर समेत अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने की आशंका है।
जबकि हरिद्वार जिले समेत अन्य जिलों के कुछ इलाकों में भी तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैंमौसम विभाग के अनुसार आज में सभी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश का तीव्र से अति तीव्र दौर होने की आशंका है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अगले तीन दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इससे मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि अभी प्रदेश के अधिकांश शहरों में मौसम साफ है लेकिन दोपहर बाद मौसम में बदलाव हो सकता है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO