उत्तराखंड सरकार की बेरोजगार युवाओं के लिए नई योजना, मिलेगा मुफ्त में प्रशिक्षण प्रतिदिन ट्रेनिंग में मिलेंगे रुपए

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। परिवहन विभाग उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी योजना लेकर आया है बताया जा रहा है उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के युवाओं के लिए मुफ्त ड्राइविंग की योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत युवाओं को भारी व्यावसायिक वाहन चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही ट्रेनिंग के दौरान सरकार युवाओं को प्रतिदिन 100–100 रूपये भी देगी और ट्रेनिंग की फीस का भी भुगतान करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad

बता दे इस योजना को राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया है। परिवहन विभाग इस योजना को सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शुरू कर रहा है। संयुक्त परिवहन आयुक्त एसके सिंह योजना की पुष्टि की है।राज्य सरकार ने परिवहन क्षेत्र में रोजगार तलाश कर रहे युवाओं के लिए मुफ्त ड्राइविंग योजना की पहल शुरू की है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

देहरादून में झाझरा स्थित इंस्टीट्यूट आफ ड्राइविंग एंड ट्रेफिक रिसर्च (आईडीटीआर) में यह ट्रेनिंग कराई जाएगी। आपको बता दे इस योजना के अंतर्गत पहले चरण में एससी, एसटी, ओबीसी सहित आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के 1000 युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। इस ट्रेनिंग की अवधि 21 से 23 दिन तक की रहेगी।


व्यावसायिक वाहनों के लाइसेंस के लिए आवेदन का किसी प्रतिष्ठित संस्थान से 21 से 24 दिन का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त होना अनिवार्य है। इस प्रशिक्षण के बाद ही कामर्शियल वाहन चलाने का लाइसेंस मिल सकता है। फिलहाल मुफ्त ड्राइविंग योजना देहरादून के आईडीटीआर में शुरू की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

आगे इसे दूसरे जिलों में भी शुरू करने पर विचार किया जाएगा। आवेदन दून आरटीओ कार्यालय अथवा सीधा आईडीटीआर में किया जा सकता है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें