Uttarakhand Weather: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है कई दिनों से पढ़ रही गर्मी से लोग बेहाल है ऐसे में बारिश का इंतजार है पर्वतीय इलाकों में गर्जना और बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

Ad

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में शनिवार को हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

मौसम विभाग ने बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पर्वतीय इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। पिछले चार-पांच दिनों से बारिश थमने और तेज धूप निकलने के कारण तापमान में वृद्धि हुई है। दिन के समय गर्मी झुलसाने लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

उत्तराखंड में 10 साल बाद अगस्त महीने में सबसे कम बारिश हुई है। पूरे महीने में राज्य में बारिश का आंकड़ा सामान्य से 8 फीसदी कम रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में स्ट्रांग सिस्टम नहीं बना। जिसके चलते राज्य में बारिश कम हुई है। उत्तराखंड में इस बार मानसून 5 दिन देरी से आया था। हालांकि प्रि- मानसून में भी खासी बारिश प्रदेश में हुई जबकि कुछ जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से कम रहा।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

अगस्त में सुस्त रहने के बाद मानसून अब भी शांत बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक मानसून हवाओं का क्षेत्र फिलहाल हिमालय की तलहटी के करीब चल रहा है. निचले क्षोभमंडल क्षेत्र में आंध्र प्रदेश तट से दूर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. संभावना जताई जा रही है कि 4 सितंबर के आसपास उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक ताजा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन सकता है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें