उत्तराखंड की आकांक्षा खर्कवाल ने देवभूमि का नाम किया रौशन अमेरिका की यूनिवर्सिटी में मिली दो करोड़ की फेलोशिप-
चंपावत: उत्तराखंड की बेटियां हर मोर्चे पर लोहा मनवा रही हैं राज्य की प्रतिभाशाली बेटियां भारत में तो देवभूमि का नाम रौशन कर ही रही हैं। मगर इससे भी आगे बढ़कर विदेशों में भी उत्तराखंड का वर्चस्व बढ़ा रही हैं।
अब खेतीखान ओलीगांव निवासी आकांक्षा खर्कवाल (Akansha Kharkwal Khetikhan) ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बलबूते अमेरिका की फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी (Florida University, America) में दो करोड़ की फेलोशिप पाकर राज्य को गौरवान्वित किया है।
आकांक्षा खर्कवाल की प्रारंभिक शिक्षा खेतीखान से ही हुई है। इसके बाद उन्होंने हरिद्वार से भी पढ़ाई की है। बाद में पंतनगर विश्व विद्यालय (Pantnagar University) से कृषि में स्नातक व स्नातकोत्तर और फिर पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की। अब उनका चयन अमेरिका की फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी (Fellowship of two crores in Florida University) के लिए हुआ है।
बता दें कि आकांक्षा फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी में समाजिक व्यवहार विषय के लिए व्यवहार संशोधन माडल रिसर्च (Model research work) पर काम करेंगी। जिसके लिए आकांक्षा को यूनिवर्सिटी से दो करोड़ की फेलोशिप मिली है। शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त प्रवक्ता आकांक्षा के पिता नीलांबर खर्कवाल बताते हैं कि बेटी बचपन से मेधावी रही है। उनकी माता ज्योति खर्कवाल जूनियर हाई स्कूल में सहायक अध्यापिका पद पर कार्यरत हैं। आकांक्षा के चयन पर क्षेत्र में खुशी है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,