Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में पहुंचा मानसून मानसून की दस्तक के साथ आसमानी आफत ,इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट,

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

Uttarakhand Weather Update: मानसून की दस्तक के साथ ही प्रदेशभर में बारिश शुरू हो गई है। आने वाले दिनों की बात करें तो एक जुलाई तक प्रदेशभर के सभी जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं
प्रदेश के पर्वतीय अंचलों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का दौर शुरू हो गया है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के पहाड़ी जिलों में गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। साथ ही मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में रेलवे कर्मचारी से 47 लाख की ठगी: प्लॉट और मकान का झांसा देकर हड़पे रुपये; कोर्ट के आदेश पर काठगोदाम पुलिस ने दर्ज की FIR
Ad

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी आज बिजली चमकने के साथ ही कई दौर की बारिश होगी। देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसके के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में रेलवे कर्मचारी से 47 लाख की ठगी: प्लॉट और मकान का झांसा देकर हड़पे रुपये; कोर्ट के आदेश पर काठगोदाम पुलिस ने दर्ज की FIR

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी हो गया है। बीते दिन पर्वतीय अंचलों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। उत्तराखंड मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश की संभावना है। राज्य के मैदानी जनपदों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज बारिश हो सकती है। राजधानी देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है, जिसके लिए मौसम विभाग येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में रेलवे कर्मचारी से 47 लाख की ठगी: प्लॉट और मकान का झांसा देकर हड़पे रुपये; कोर्ट के आदेश पर काठगोदाम पुलिस ने दर्ज की FIR

वहीं मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। बता दें कि कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में बारिश का क्रम शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में ये सिलसिला तेज होने का अंदेशा है। राजधानी देहरादून में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कहीं-कही गरज के साथ बारिश हो सकती हैै।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें