उत्तराखंड: अपनी ही शादी के जश्न में पार्षद को हर्ष फायरिंग करना पड़ा महंगा,भुगतना पड़ा पुलिस की कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

शादी में हर्ष फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। अब खबर हरिद्वार जिले से है। जहां एक नामित पार्षद ने अपनी ही शादी में लाइसेंसी राइफल से हर्ष फायरिंग कर दी। इसके बाद हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Ad

ज्वालापुर पुलिस ने भाजपा पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि राइफल और लाइसेंस भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।पुलिस के अनुसार पूर्व कैबिनेट मंत्री के करीबी भाजपा नेता बाबर खान के पुत्र नामित पार्षद हारून खान की दो दिन पहले शादी थी। शादी से एक दिन पहले कार्यक्रम के दौरान हारून ने लाइसेंसी राइफल से कई राउंड हवाई फायरिंग की।

सोमवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।हारून ने अपनी लाइसेंसी राइफल से कार्यक्रम के दौरान घर के बाहर ही फायरिंग की. इस फायरिंग का उन्हीं के किसी करीबी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो कोतवाली ज्वालापुर पुलिस के पास भी पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने बीजेपी के नामित पार्षद हारून खान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस मामले में ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी कहना है कि हर्ष फायरिंग के आरोपी हारून खान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। राइफल और लाइसेंस को भी जब्त कर निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें