Uttarakhand Board Exam Result: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट की तारीख का हुआ ऐलान, इस दिन सुबह 11 बजे परिणाम होगा घोषित

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। उत्तराखंड बोर्ड के सभापति डॉ मुकुल कुमार सती ने इसकी जानकारी दी हैं की 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे बोर्ड के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

Ad

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन यानी यूबीएसई ने 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित करने की तारीखों का ऐलान कर दिया है. बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. मुकुल कुमार सती ने परीक्षा समिति की बैठक के बाद ये फैसला लिया है. उन्होंने बताया कि 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगे. उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर देख सकेंगे

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

उत्तराखंड बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. मुकुल कुमार सती ने परीक्षा समिति की बैठक के बाद कहा कि बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया है कि आने वाले 19 अप्रैल को बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी किए जाएंगे. नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट्स uaresults.nic.in. या ubse.uk.gov.in पर अपलोड किए जा सकेंगे. जहां से छात्र आराम से अपना रिजल्ट देख पाएंगे. छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए एसएमएस पर भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. बता दें कि इस साल बोर्ड्स के एग्जाम में 2 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे.

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

इन सिंपल स्टेप्स से चेक कर सकेंगे बोर्ड रिजल्ट्स –
अपने लैपटॉप, डेस्कटॉप या मोबाइल पर uaresults.nic.in. या ubse.uk.gov.in वेबसाइट ओपन करें.
होमपेज पर UK Board Exam Result 2025′ लिंक पर क्लिक करें.

फॉर्म में अपना रोल नंबर और डेट बर्थ भरें.

सबमिट पर क्लिक करें. इसके बाद आपका रिजल्ट शो हो जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

रिजल्ट को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट ले लें.

बता दें कि राज्य में इस साल हाई स्कूल में 1,13,241 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था. इनमें से 1,09,966 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे. वहीं इंटर मीडिएट यानी 12वीं की बात करें तो कुल 1,08,981 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण करवाया था. जिनमें से 1,06,454 छात्र-छात्राएं परीक्षाओं में शामिल हुए थे. इस साल बोर्ड एग्जाम्स 21 फरवरी से लेकर 11 मार्च तक आयोजित की गईं थीं.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें