UKPSC: उत्तराखंड लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग/UKPSC ने संयुक्त राज्य (सिविल) लोअर सबऑर्डिनेट सर्विस (मुख्य) परीक्षा, 2021 के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवश पत्र को बीते दिन ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे और मुख्य परीक्षा में शामिल होने की पात्रात हासिल की थी, वे अब अपने प्रवेश पत्र को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
Ad

UKPSC Lower PCS Main का परीक्षा आयोजन रविवार 28 अगस्त, 2022 को किया जाना निर्धारित किया गया है। परीक्षा राज्य के दो शहरों हरिद्वार और हल्द्वानी में होगी।

अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर अपने साथ एक वैध पहचान पत्र भी लेकर आएं। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों को नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 190 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को नायब तहसीलदार, डिप्टी जेल, आपूर्ति निरीक्षक, मार्केटिंग निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, आबकारी निरीक्षक आबकारी निरीक्षक और वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आदि के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।


आयोग की ओर से 24 फरवरी, 2022 को प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को जारी किया गया था।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाएं।
अब यहां संबंधित परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के लॉगिन करें।
अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें