टेंपो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत परिवार में मचा कोहराम
नैनीताल जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं हिम्मतपुर डोटियाल में शनिवार को टेंपो और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दो चिराग बुझने से परिजनों में कोहराम मच गया।
रवि सुपयाल (26) पुत्र महिपाल सुपयाल, प्रदीप (29) पुत्र मोहनराम सांवल्दे पश्चिमी के रहने वाले थे। शनिवार सुबह दोनों बाइक से रामनगर की ओर जा रहे थे। हिम्मतपुर डोटियाल में रामनगर से सांवल्दे की ओर जा रहे टेंपो से उनकी बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग युवकों को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान प्रदीप की मौत हो गई।
रवि की हालत गंभीर होने के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे में टेंपो मामूली क्षतिग्रस्त हो गया और चालक, सवारियां बाल-बाल बच गईं। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भीमताल में सड़क हादसा: मुक्तेश्वर जा रहा पत्थरों से भरा डंपर खाई में गिरा, SDRF ने रात के अंधेरे में चलाया रेस्क्यू,चालक घायल-VIDEO
उत्तराखंड: (बड़ी खबर) इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट प्रशासन ने जारी की चेतावनी
हल्द्वानी में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत,कुशवाहा ENT हॉस्पिटल में अब दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. पंकज पांडे, देंगे परामर्श,
हल्द्वानी में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत,कुशवाहा ENT हॉस्पिटल में अब दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. पंकज पांडे, देंगे परामर्श!
युवा नेतृत्व में बदला उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल, पलायन और रोजगार जैसे संकटों से उबारकर बनाया देश का अग्रणी राज्य:देवेंद्र पाल सिंह