पिथौरागढ़ में दो नाली बंदूक और 6 जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार -देखे VIDEO
पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह* के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जिस क्रम में दिनांक- 11.03.2023 को एस0ओ0जी0 एवं कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर विजडम तिराहा से पहले डाट पुलिया के पास संयुक्त रुप से चैकिंग/छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से अवैध दो नाली 12 बोर बन्दूक व 06 जिन्दा कारतूस 12 बोर के बरामद किये गए।
पकड़े गए व्यक्ति से नाम- पता पूछने पर उसने अपना नाम रोहित कुमार पुत्र सुरेश राम, निवासी- ग्राम कुमालगाँव, थाना थल जिला पिथौरागढ़ उम्र- 21 वर्ष बताया, जिसके पास से उक्त दो नाली बन्दूक व कारतूस का कोई लाइसेंस / कागजात नहीं पाया गया। अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि मैं उक्त दो नाली बन्दूक व कारतूस को लखीमपुर खीरी से मो0 शाफिक से खरीदकर लाया हूँ जिसका मेरे पास कोई कागजात नहीं है।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा बरामद अवैध दो नाली 12 बोर बन्दूक व 06 जिन्दा कारतूस को सील कर जब्त किया गया।
नाम/पता अभियुक्त:- रोहित कुमार पुत्र सुरेश राम, निवासी- ग्राम कुमालगाँव, थाना थल जिला पिथौरागढ़ उम्र- 21 वर्ष ।
बरामद माल:- अवैध दो नाली 12 बोर बन्दूक व 06 जिन्दा कारतूस 12 बोर।
पुलिस टीम:-
- उ0नि0 श्री हीरा सिंह डांगी- कोत0 पिथौरागढ़, 2. उ0नि0 श्री हेम चन्द्र तिवारी- प्रभारी एस0ओ0जी0, 3. हेड का0 छत्तर सिंह, 4. का0 अशोक बुदियाल- एस0ओ0जी0, 5. का0 आनन्द खनका- एस0ओ0जी0, 6. का0 गोविन्द रौतेला- एस0ओ0जी0, 7. का0 सोनू कार्की- एस0ओ0जी0।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,