हल्द्वानी: इंजीनियर का शव मिलने से हड़कंप पुलिस जांच में जुटी
हल्द्वानी : काठगोदाम थाना के रहने वाले इंजीनियर युवक का शव भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बरसाती नहर मे मिलने से हड़कंप मचा हुआ है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बताया जा रहा है कि शव नहर के अंदर गंदगी में पड़ा था मृतक की शिनाख्त की गई है मृतक व्यक्ति की पहचान विवेक कुमार निवासी दमुवाढूंगा थाना काठगोदाम के रूप में हुई
पुलिस ने शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी का कहना है कि स्थानीय लोगों ने नहर के अंदर शव पड़े होने की सूचना दी जिसके बाद शव को बाहर निकालकर शिनाख्त की गई शव सड़ी-गली हालत में पड़ा हुआ था।
बताया जा रहा है कि मृतक विवेक कुमार इंजीनियर था रुद्रपुर अपने परिवार के साथ रहता था और पिछले एक साल से बेरोजगार था विवेक कुमार उधम सिंह नगर सिडकुल में एक फैक्ट्री में इंजीनियर के पद पर काम भी कर चुका है बताया जा रहा है कि होली में अपने परिवार के साथ काठगोदाम दमुवाढूंगा अपने घर आया हुआ था और होली के दिन से लापता था जहां परिवार वाले उसकी तलाश में जुटे हुए थे। युवक के शव मिलने से उसके परिवार में कोहराम मचाया है
कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा साथी ही परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत