हल्द्वानी हिंसा का मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक भगोड़ा घोषित, मलिक सहित नौ लोगों की संपत्ति होगी कुर्क

हल्द्वानी हिंसा का मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक भगोड़ा घोषित, मलिक सहित नौ लोगों की संपत्ति होगी कुर्क
हल्द्वानी: बनभूलपुरा हिंसा का मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक घटना के बाद से फरार चल रहा है. इसके अलावा हल्द्वानी हिंसा के 9 अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं पुलिस की कई टीमें उसको पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है उसके बावजूद अब्दुल मलिक और उसके अन्य साथी पुलिस के हाथ नहीं आया ऐसे में पुलिस ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाकर अब्दुल मलिक सहित नौ लोगों की संपत्ति कुर्की करने के आदेश न्यायालय से ले लिया है.
पुलिस अब्दुल मलिक को भगोड़ा घोषित कर दिया है डीआईजी कुमाऊं योगेंद्र रावत ने बताया कि अब्दुल मलिक सहित अन्य लोगों के संपत्ति के कुर्की की कार्रवाई के लिए सेशन कोर्ट मैं आवेदन किया गया था जिसके बाद न्यायालय के आदेश के बाद अब सभी की संपत्ति को धारा 83 का तहत कुर्क की जाएगी.
उन्होंने कहा की अब्दुल मलिक के खिलाफ पहले ही नॉन अवेलेबल वारंट जारी किया गया था धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा की मुनादी कराई गई है.डीआईजी कुमाऊं योगेंद्र रावत ने बताया की फरार मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक की तलाश में अलग-अलग टीमें लगी है और पुलिस की कई टीम में विभिन्न राज्यों में अब्दुल मलिक सहित फरार अन्य दंगाइयों को गिरफ्तार करने के लिए दिन-रात काम कर रही हैं.वहीं इन फरार उपद्रवी के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक समेत 9 नामजद उपद्रवियों के लिए कुर्की के आदेश जारी कराए हैं.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO