Uttarakhand:प्रेमिका ने शादी से किया इंकार तो शादीशुदा प्रेमी ने पुलिस चौकी में जहर खा कर दे दी जान

प्रेमिका ने शादी करने से इनकार किया तो शादीशुदा प्रेमी पुलिस चौकी में ही जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी. मामला उत्तराखंड के लक्सर से सामने आया है जहां प्रेम प्रसंग के चलते शादी करने को लेकर युवक व युवती में विवाद हो गया। इसके बाद उन दोनों के परिवार वाले लक्सर कस्बा चौकी पहुंच गए। जहां पर पूछताछ के दौरान प्रेमी युवक ने पुलिस चौकी में शौचालय जाने का बहाना कर जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
पुलिस व परिवार वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवक शादीशुदा था और तीन साल के बच्चे का पिता था। बताया जा रहा की प्रेमी का उसके प्रेमिका से शादी से पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
बताया जा रहा है कि लक्सर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरी गांव निवासी 32 वर्षीय युवक का कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ पिछले लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बीच वर्ष 2019 में युवक की शादी हो गई और उसकी पत्नी ने एक बेटे को भी जन्म दिया। जिसकी उम्र लगभग तीन वर्ष है। उसके बावजूद भी दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग लगातार जारी रहा। इस बीच युवक युवती के ऊपर शादी करने का दबाव बना रहा था।
युवती का कहना था कि उसकी शादी हो चुकी है। पहले वह अपनी पत्नी से तलाक ले, उसके बाद वह उससे शादी कर सकती है फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO